scriptझारखंड: BJP को टक्कर देने की तैयारी में JDU, प्रत्याशियों के नाम घोषित, प्रदेशाध्यक्ष यहां से लडेंगे चुनाव | Jharkhand Assembly Election: JDU President To Contest From Shikaripada | Patrika News
दुमका

झारखंड: BJP को टक्कर देने की तैयारी में JDU, प्रत्याशियों के नाम घोषित, प्रदेशाध्यक्ष यहां से लडेंगे चुनाव

Jharkhand Assembly Election: जदयू (Janta Dal United) ने झारखंड (JDU Jharkhand) की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जल्द ही झारखंड में एक बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे…

दुमकाOct 06, 2019 / 09:53 pm

Prateek

Jharkhand Assembly Election

झारखंड: BJP को टक्कर देने की तैयारी में JDU, प्रत्याशियों के नाम घोषित, प्रदेशाध्यक्ष यहां से लडेंगे चुनाव

(दुमका): जनता दल यूनाईटेड की ओर से रविवार को संतालपरगना प्रमंडल की पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू संतालपरगना प्रमंडल के शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले है।


दुमका में संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने संताल परगना से पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू खुद दुमका जिले की शिकारीपाड़ा सुरक्षित सीट से, जबकि प्रो सुजीत कुमार सोरेन जामा से, प्रो ईश्वर मरांडी महेशपुर से, लूकस हांसदा बोरियो से, मार्शल ऋषिराज टुडू दुमका सीट से ताल ठोकने वाले हैं। यह पांचों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

 

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू

जदयू ने झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इससे पहले पार्टी ने कोल्हान प्रमंडल की कई विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी। बताया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जल्द ही झारखंड में एक बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हालांकि पिछले महीने भी नीतीश कुमार रांची में पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर चुके हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के मसले पर राज्य ईकाई ही फैसला लेगी। वहीं जदयू की ओर से गठबंधन की संभावनाओं को लेकर झारखंड विकास मोर्चा समेत अन्य वामपंथी दलों से बातचीत जा रही है।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Home / Dumka / झारखंड: BJP को टक्कर देने की तैयारी में JDU, प्रत्याशियों के नाम घोषित, प्रदेशाध्यक्ष यहां से लडेंगे चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो