scriptझारखंड में चौथे चरण के कुल मतदाताओं में 55.5 प्रतिशत की उम्र 40 साल से कम | 55.5 percent voters age below 40 years in jharkhand for 7th phase | Patrika News

झारखंड में चौथे चरण के कुल मतदाताओं में 55.5 प्रतिशत की उम्र 40 साल से कम

locationदुमकाPublished: May 15, 2019 08:48:42 pm

Submitted by:

Prateek

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि…

file photo

file photo

(रांची): झारखंड में चौथे व अंतिम चरण (भारत निर्वाचन आयोग का सातवां चरण) में राजमहल (एसटी), दुमका ( एसटी) और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 19 मई को होने वाले चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले कुल मतदाताओं में से 55.5 प्रतिशत मतदाताओं की उम्र 40 साल से कम है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि इन तीन सीटों के लिए 45,64,681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 23,64,541 पुरुष, 22,00,119 महिला और 21 थर्ड जेंडर हैं। इन कुल मतदाताओं में 25,33,455 की उम्र 18 से 40 साल के बीच है। इनमें 13,31,271 पुरुष, 12,02,165 और 19 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

 

16.29 प्रतिशत हैं 18-25 उम्र तक वाले मतदाता

खियांग्ते ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण में होने वाले चुनाव में 18 से 25 उम्र समूह के अंतर्गत आ नेवाले 7,43,416 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जो इस चरण के कुल मतदाताओं का 16.29 प्रतिशत है। इनमें 4,06,841 पुरुष, 3,36,561 महिला औऱ 14 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। दूसरी तरफ, 2014 में राजमहल, दुमका और गोड्डा के लोकसभा चुनाव में इस उम्र समूह के मतदाताओं का प्रतिशत 19.63 था।

 

26 से 40 उम्र समूह के 39.21 प्रतिशत मतदाता करेंगे मतदान

19 मई को झारखंड के तीन सीटों पर होनेवाले चुनाव में 26 से 40 उम्र समूह के 17,90,039 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यह इस चरण के कुल मतदाताओं का 39.21 प्रतिशत है। इस उम्र समूह में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,24,430, महिला मतदाताओं की संख्या 8,65,604 और थर्ड जेंडर के 5 मतदाता हैं। 2014 के चुनाव में इस उम्र समूह के मतदाताओं का प्रतिशत 38.58 रहा था।


41-60 उम्र समूह के 32.65 प्रतिशत मतदाता डालेंगे वोट

उन्होंने बताया झारखंड के चौथे व अंतिम चरण में तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 149078 एसे मतदाता हैं, जो 41 से 60 उम्र समूह के अंतर्गत आते हैं। यह इस चरण के कुल मतदाताओं का 32.65 प्रतिशत है। इस उम्र समूह के तहत 7,63,434 पुरुष, 7,26,742 महिला औऱ 2 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। 2014 के आम चुनाव में इन तीन सीटों के लिए 41-60 उम्र समूह के मतदाताओं का प्रतिशत 31.51 प्रतिशत था।

 

11.85 प्रतिशत है 60 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता

राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए होनेवाले चुनाव में 5,41,048 एसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। यह इस चरण के कुल मतदाताओं का 11.85 प्रतिशत है। इनमें 2,69,836 पुरुष औऱ 2,71,212 महिला मतदाता हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इन चार सीटों के लिए 60 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं का प्रतिशत 10.27 था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो