script

चश्मे के निशानों से ऐसे पाएं मुक्ति

Published: Jul 13, 2017 08:16:00 pm

चश्मे का वजन नाक पर आंखों के नीचे निशान बनाता है। इन निशानों को दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

specs marks

specs marks

दृष्टिदोष के कारण या सूर्य की तेज रोशनी से बचाव के लिए हम चश्मा पहनते हैं। चश्मे का वजन नाक पर आंखों के नीचे निशान बनाता है। इन निशानों को दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एलोवेरा: त्वचा का कूलिंग एजेंट है एलोवेरा। चश्मे से नाक पर बने माक्र्स को मिटाने के लिए एलोवेरा के गूदे को इस निशान पर लगाएं। इसे सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

आलू: उबले आलू का पेस्ट बनाएं और माक्र्स पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। इस पेस्ट को प्रतिदिन लगाएं। माक्र्स मिट जाएंगे।

ककड़ी: ककड़ी की स्लाइस माक्र्स पर रखें और आंखों के आसपास स्लाइस हल्के से रगड़ें।

नीबू: पानी के साथ नींबू का घोल बनाएं। इसे रुई के फाहे से डार्क स्पॉट्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद मुंह धो लें।ô

ट्रेंडिंग वीडियो