scriptHeart Attack: ये 7 गलतियां बन सकती हैं जानलेवा, छोटी सी गलती जान पर भारी | Patrika News
रोग और उपचार

Heart Attack: ये 7 गलतियां बन सकती हैं जानलेवा, छोटी सी गलती जान पर भारी

9 Photos
1 week ago
1/9
हार्ट अटैक आम समस्या नहीं है, और इसके लिए सिर्फ कोलेस्ट्रॉल या उच्च रक्तचाप ही जिम्मेदार नहीं हैं। यह एक सामान्य व्यक्ति को भी प्रभावित कर सकता है, अगर वे कुछ गलतियां करते हैं। इस लेख में, हम उन गलतियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती हैं।
2/9
दिल की बीमारियों (Heart Disease) को ट्रिगर करने वाली ये 8 गलतियां क्या हैं और इनके कारण कैसे हार्ट अटैक का खतरा बनता है, इस खबर में विस्तार से बताने जा रहे हैं। हार्ट अटैक का खतरा अब कम उम्र के लोगों में भी खूब नजर आने लगा है। दिल का दौरा कभी भी आ सकता है और इसके लिए कई बार हमारी अनजाने में की गई कुछ भूल भी शामिल होती है। कुछ एक्टिविटी दिल के दौरे (Heart Attack) को ट्रिगर कर सकती हैं तो चलिए जानें क्या हैं ये 8 गलतियां।
3/9
अत्यधिक ठंडा तापमान या ठंडे पानी से नहाना
अत्यधिक ठंडे तापमान या बहुत ही अधिक ठंडे पानी को अचानक से सिर पर डाल कर नहाने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। ठंड के संपर्क में आने से धमनियों में संकुचन होता है और इससे ब्लड प्रेशर में अचानक बढ़ जताा है। यह स्थिति दिल के दौरे को ट्रिगर कर सकती है।
4/9
ड्रग्स या शराब
शराब और ड्रग्स अपने आप में दिल के दौरे का खतरा पैदा करते हैं। अगर आप शराब के साथ कुछ चीजें मिक्स कर पीते हैं या दो ड्रग्स को एक साथ लेते हैं तो आपके दिल के दौरे का खतरा दोगुना होगा।
5/9
नींद की कमी
नींद की कमी मोटापा, बीपी, डिप्रेशन के साथ ही हार्ट अटैक के खतरे से भी जुड़ी है। जो लोग दिन में 6 घंटे से कम सोते हैं, उन्हें दिन में 8 घंटे सोने वाले लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है।
6/9
ज्यादा मात्रा में भारी भोजन
बहुत अधिक या गरिष्ठ खाना हमेशा खाने की आदत नॉरपेनेफ्रिन का लेवल बढ़ जाता है, जो हृदय गति और रक्तचाप को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हार्मोन है।
7/9
माइग्रेन को नजरअंदाज करना
कम उम्र में माइग्रेन भी दिल के दौरे का कारण बन सकता है। जो लोग माइग्रेन के सिरदर्द के दौरान अजीब चीजें देखते, सुनते या महसूस करते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए माइग्रेन को कभी हल्के में न लें और इसके लिए लगकर इलाज कराएं। माइग्रेन को नजरअंदाज करना हार्ट फेल का कारण हो सकता है।
8/9
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान खतरा
एक स्ट्रीम यौन सत्र भी हार्ट अटैक को ट्रिगर कर सकता है खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से ही हृदय रोग का खतरा रहा हो। 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए यौन संबंध बनाने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना 2.7% बढ़ जाती है।
9/9
 बहुत अधिक मेहनत करना
अच्छी सेहत की दिशा में मेहनत करना आवश्यक है, लेकिन ज़्यादा मेहनत भी नुकसानदायक हो सकती है। अधिक प्रयास से न केवल शारीरिक क्षति हो सकती है, बल्कि दिल के स्वास्थ्य को भी प्रभावित किया जा सकता है। नियमित व्यायाम का अभाव अचानक शारीरिक परिश्रम को दिल के लिए एक संभावित खतरा बना सकता है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.