script

इन राशि वालों के आज शत्रु होंगे परास्त, क्रोध पर नियंत्रण रखें

locationडिंडोरीPublished: Jun 22, 2019 12:19:40 pm

Submitted by:

amaresh singh

जानें आज का राशिफल

today rashifal according to astrology

इन राशि वालों के आज शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें

डिंडोरी। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। मेष राशि वालो ंका आज मन आध्यात्म में लगा रहेगा। मिथुन राशि वाले आज क्रोध पर संयम रखें। कर्क राशि वालों का आज का दिन आनंदमय बीतेगा। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल

योग से मिलती बीमारियों और तनाव से मुक्ति

मेष राशि
वालों आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा । आज आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है । अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आ सकता है। लवमेट के लिए भी आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। पार्टनर के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज ब्राह्मण को खीर खिलाएं, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा ।


वृष राशि
वालों आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आज आप सही ढंग से अपनी बात रख पाएंगे। नई सहभागिता होने की उम्मीद है। रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकत है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा ।

 

मिथुन
आज के लिए आपका दिन मिलीजुली प्र?कृति वाला साबित होगा। कुछ कार्यों को आप उत्साह के साथ करेंगे तो कुछ कार्यों में आपको निराशा भी हाथ लग सकती है। आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें, नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें, नए सम्बंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। भाई-बहनों के साथ प्?यार से पेश आएं और संबंधों में संयम रखें।

 

कर्क
आज आपके दिन की शुरुआत काफी शानदार ढंग से होने वाली है। हो सकता है कि सुबह के वक्?त ही आपको कोई शुभ समाचार मिल जाए। आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा, पार्टी, पिकनिक तथा वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। जिनका अभी विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए इस दिशा में कुछ नई शुरुआत हो सकती है।

सिंह
आज आपके लिए लाभ का दिन है। कार्यालय में अच्?छे काम के लिए आज बॉस से तारीफ मिल सकती है। सहयोगियों के साथ भी आपकी अच्?छी पटेगी। वहीं व्यापारियों के लिए भी अच्?छी खबर है। आपके व्यापार में आज विस्तार होगा, नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य के बारे में विशेष रूप से चिंतित रह सकते हैं।

कन्या

आज आपको समाज में विशेष रूप से सम्?मान प्राप्?त हो सकता है। आपके द्वारा किए गए किसी काम को पहचान मिल सकती है। मित्रों और स्?नेहीजनों के साथ रहने से मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी बेहत होंगे। आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, विचारों में शीघ्र परिवर्तन, लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है।

तुला
आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि की खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें, मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज कार्यों में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज आप स्वादिष्ट भोजन, अच्छे वस्त्र और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।


वृश्चिक
आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे, आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। सृजनात्मक और कलात्मक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा, शत्रु एवं विरोधी परास्त होंगे। ध्यान रखें कि आज के दिन किसी के साथ साझेदारी में काम करना हो तो सोच-समझकर ही निर्णय लें।


धनु

हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं, वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। धन के मामले में कोई भी फैसला सोच समझकर लें। जल्?दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय बाद में नुकसानदेह साबित हो सकता है। पितातुल्?य कोई व्यक्ति आपको सही रास्ता दिखा सकता है। धन के मामले में अपव्यय करने से बचें।

मकर
आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी, आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी, मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। घरमें किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्?चाधिकारियों का सहयोग प्राप्?त हो सकता है। नौकरी और व्?यापारी वर्ग के लोग रुपये-पैसे के मामले में फैसले सोच-समझकर लें। आपको आने वाले वक्त में संचित धन की आवश्कता पड़ सकती है।

कुंभ
आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे, किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें अन्यथा चोट-चपेट की आशंका है। आज व्यवसाय में धन संबंधित आयोजन करने का भी योग प्रबल है। विदेश स्थित व्यवसायीजनों से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन

आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहद शानदार ढंग से होने वाली है। आपके सोचे हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। कोई मुनाफे का सौदा हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, धनप्राप्ति के योग हैं, हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। छात्रों को भी आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। इससे उनका उत्सावद्र्धन होगा। इसके साथ इस राशि के लोगों को मौसमी बीमारियों से भी सावधान रहने की जरूरत है।

ट्रेंडिंग वीडियो