scriptयात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से अधिक घायल यात्रियों का चल रहा उपचार | Bus full of passengers overturns, more than 15 injured passengers unde | Patrika News
डिंडोरी

यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से अधिक घायल यात्रियों का चल रहा उपचार

घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में कराया भर्ती

डिंडोरीMar 23, 2024 / 02:32 pm

shubham singh

Bus full of passengers overturns, more than 15 injured passengers undergoing treatment

Bus full of passengers overturns, more than 15 injured passengers undergoing treatment

डिंडौरी. डिंडौरी से पाकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जानकारी के अनुसार डिंडौरी से पाकर जा रही बस क्रमांक एमपी 18 पी 2555 चिचरिंगपुर ग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में से 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विक्रमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अम्हाई देवरी के पास हुए सडक़ हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए वाहनों के फिटनेस और दस्तावेजों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया था। समय बीतने के साथ ही अभियान भी ठंडा पड़ गया और वाहन संचालकों ने फिर से मनमानी शुरु कर दी है।
चार पहिया वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
बजाग. कांदा टोला के एक युवक को सडक़ पार करते समय छत्तीसगढ की ओर जा रहे चार पहिया वाहन जोरदार टक्टर मार दिया। इस दौरान युवक वाहन में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता रहा। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके में पहुंची बजाग पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को पुलिस के वाहन से ही पोस्ट मार्टम के लिए बजाग भिजवाया। पुलिस ने घटना स्थल से वाहन को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश देखने मिला। बजाग थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए समझाइश दी। पीएम के बाद शव को थाना प्रभारी ब्रजकिशोर पंडोरियां ने पुलिस वाहन से स्वयं के खर्चे पर गृहग्राम तक भेजने की व्यवस्था की। जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल सिंह पिता बिरसिंह 30 वर्ष किसी कार्य से भिल्की ग्राम के नजदीक हाइवे पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 6665 ने टक्तर मार दी तथा यूवक को दूर तक घसीटते ले गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Home / Dindori / यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से अधिक घायल यात्रियों का चल रहा उपचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो