scriptकुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला: अब पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप | The case of getting the body of a married woman in the well: Now the P | Patrika News

कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला: अब पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

locationधौलपुरPublished: Jul 17, 2019 10:51:08 am

Submitted by:

Mahesh gupta

बाड़ी-सरमथुरा रोड के बीच गडरपुरा गांव के पास रविवार को खेत के कुएं में मिले विवाहिता के शव के मामले में अब नया मोड़ आया है। पीहर पक्ष द्वारा सदर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमे विवाहिता को परेशान करने के साथ कुएं में धकेलने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

dholpur news dholpur

कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला: अब पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला: अब पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
बाड़ी. बाड़ी-सरमथुरा रोड के बीच गडरपुरा गांव के पास रविवार को खेत के कुएं में मिले विवाहिता के शव के मामले में अब नया मोड़ आया है। पीहर पक्ष द्वारा सदर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमे विवाहिता को परेशान करने के साथ कुएं में धकेलने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को बरौली निवासी विवाहिता लीला उर्फ लता मीणा का शव गडरपुरा गांव में सडक़ किनारे एक खेत के कुएं में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर सदर पुलिस ने शव को बाहर निकलवा का बाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी पहचान हुई। साथ में यह भी जानकारी मिली कि मृतका कुहावनी की बेटी है। इस पर सूचना देने के बाद पीहर पक्ष को भी मौके पर बुलाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के दो दिन बाद पीहर पक्ष ने घटना को लेकर सदर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका के भाई अशोक मीणा ने सदर थाने में तहरीर दी है कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान किया और कुएं में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसमें दूसरा कारण उसकी 4 बेटियां होना भी बताया गया है। जिसमें बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। साथ में दहेज की मांग की जाती थी। सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो