जीजा ने ससुराल में फायरिंग करके कैसे फैलाई दहशत… देखें वीडियो
धौलपुरPublished: Jul 22, 2019 11:45:28 am
धौलपुर. बाड़ी रोड स्थित एक होटल रात को एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। पहले घुसते ही युवक ने होटल मैनेजर को पीटा। बाद में वहां पहुंचे होटल मालिक से मारपीट की और फायरिंग कर दी। इससे मालिक जान बचाकर बाजार में भागा। युवक ने मालिक के घर जाकर भी महिलाओं से मारपीट की। पूरा वाकया होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची निहालगंज थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस सम्बंध में होटल मालिक रजत मित्तल ने निहालगंज थाना पुलिस में तहरीर दी है।
जीजा ने ससुराल में फायरिंग करके कैसे फैलाई दहशत… देखें वीडियो
होटल मालिक का जीजा है आरोपी
जान बचाकर भागा मालिक
पुलिस में दी तहरीर
आशीर्वाद होटल का मामला
धौलपुर. बाड़ी रोड स्थित एक होटल रात को एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। पहले घुसते ही युवक ने होटल मैनेजर को पीटा। बाद में वहां पहुंचे होटल मालिक से मारपीट की और फायरिंग कर दी। इससे मालिक जान बचाकर बाजार में भागा। युवक ने मालिक के घर जाकर भी महिलाओं से मारपीट की। पूरा वाकया होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची निहालगंज थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस सम्बंध में होटल मालिक रजत मित्तल ने निहालगंज थाना पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में रजत मित्तल ने बताया कि रात करीब नौ बजे उनके आशीर्वाद होटल में सिटी कोतवाली स्थित शिवाजी नगर निवासी अनूप सिंहल अपने साथी जयप्रकाश जाट के साथ आया।
इस दौरान उसने मैनेजर से मारपीट की और फायङ्क्षरग की। इस पर वह जान बचाकर भाग गया। बाद में मारने की नीयत से उनके घर पहुंच गया और महिलाओं से मारपीट कर वापस होटल आ
गया।
फिर मचकुण्ड से लौटे होटल मालिक रजत मित्तल को पकड़ कर उससे मारपीट कर तीन राउण्ड फायर किए। इस पर वह जान बचाकर भागा। इस पर भी आरोपी नहीं माना और पीछा करते हुए फायर किए। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
रजत ने बताया कि आरोपी अनूप सिंहल उसके जीजा है। वह उसकी ***** को प्रताडि़त करता रहता है। इसके चलते वे अपनी ***** को घर ले आए हैं।