scriptधौलपुर: शादी में दो दिन बाद लौटी पत्नी से हुआ विवाद, ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर जीजा को धुना | Patrika News
धौलपुर

धौलपुर: शादी में दो दिन बाद लौटी पत्नी से हुआ विवाद, ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर जीजा को धुना

सैंपऊ थाना क्षेत्र के सहरौली गांव में ससुराल से पहुंचे लोगों ने जीजा के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही उसका बेटा भी घायल हुआ है। इस दरमियान ससुराल पक्ष के भी एक व्यक्ति के चोटें आई है।

धौलपुरApr 21, 2024 / 10:52 pm

rohit sharma

धौलपुर. सैंपऊ थाना क्षेत्र के सहरौली गांव में ससुराल से पहुंचे लोगों ने जीजा के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही उसका बेटा भी घायल हुआ है। इस दरमियान ससुराल पक्ष के भी एक व्यक्ति के चोटें आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल सैंपऊ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को रैफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक राम प्रसाद कुशवाह तथा उसका बेटा सुरेश निवासी सहरौली तथा प्रकाश पुत्र बेदरिया निवासी निधेरा कला घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि राम प्रसाद की पत्नी अपने मायके निधेरा कला में दो दिन पूर्व शादी समारोह में गई हुई थी। यहां से लौटने के बाद पति राम प्रसाद ने इसलिए डांट फटकार लगा दी कि इन दिनों खेती का कामकाज है। यदि शादी भी करनी है तो अपने घर के कामकाज की चिंता फ्रिक करते हुए, उसी दिन वापस लौट कर आना चाहिए था। इसी बात को लेकर पीहर पक्ष के लोगों को पति-पत्नी के बीच झगड़े की भनक लग गई तभी एक राय होकर वह बहन की ससुराल में पहुंच गए। जहां झगड़ा करते हुए बहन के पति राम प्रसाद के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। परिजनों ने घायल को धौलपुर भर्ती कराया है।
https://twitter.com/rohit_patrika?t=7qpqNZW5ZtBafJiohcjfmA&s=35
सरे बाजार युवक ने पत्नी के पे्रमी की गोली मार की हत्या

संैपऊ कस्बे से लगे आगरा जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा स्थिति समाधि पथवारी माता मन्दिर चौराहे पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां दिन-दहाड़े एक युवक के अपनी पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक कंचन पुत्र रघुवीर निवासी कृष्णा कॉलोनी थाना बाड़ी एक साल से आरोपी की पत्नी नीतू के साथ खेरागढ़ कस्बे में रह रहा था और मजदूरी कर अपना भरण-पोषण कर रहा था। प्रेमिका नीतू ने बताया उसका पूर्व पति लक्ष्मण कई दिन से उसे मिलने के लिए दवाब बना रहा था। रविवार को उसने नीतू के खाते में 600 रुपए डालकर उसे बुलाने की कोशिश की लेकिन नीतू के मना करने पर वह और नाराज हो गया। मृतक कंचन व उसकी प्रेमिका किसी कार्य को लेकर बाजार आई हुई थी। इसी दरमियान पहले से घात लगा आरोपी लक्ष्मण पुत्र भूरा निवासी कृष्णा कॉलोनी थाना बाड़ी ने कट्टे से फायर कर गोली मार दी। जिससे कंचन पुत्र रघुवीर बुरी तरह घायल हो गया। अचानक हुई घटना से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कंचन को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी युवक लक्ष्मण को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रकरण को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
https://www.patrika.com/dholpur-news/rajasthan-news-drunk-dancing-youths-did-celebratory-firing-uncle-who-came-to-the-wedding-died-18637381

https://www.patrika.com/dholpur-news/rajasthan-news-drunk-dancing-youths-did-celebratory-firing-uncle-who-came-to-the-wedding-died-18637381

Home / Dholpur / धौलपुर: शादी में दो दिन बाद लौटी पत्नी से हुआ विवाद, ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर जीजा को धुना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो