scriptधौलपुर: दूध लेकर लौट रही महिला, अचानक गाय ने सींग लगा महिला को हवा में उछाल कर पटका | भूख और प्यास से बेचैन लावारिस मवेशी का आतंक जिले के बाड़ी कस्बे में बढ़ता जा रहा है। मवेशी आए दिन किसी ना किसी राहगीर को अपना शिकार बना उन्हें घायल कर रहे हैं। | Patrika News
धौलपुर

धौलपुर: दूध लेकर लौट रही महिला, अचानक गाय ने सींग लगा महिला को हवा में उछाल कर पटका

धौलपुर. भूख और प्यास से बेचैन लावारिस मवेशी का आतंक जिले के बाड़ी कस्बे में बढ़ता जा रहा है। मवेशी आए दिन किसी ना किसी राहगीर को अपना शिकार बना उन्हें घायल कर रहे हैं।

धौलपुरApr 20, 2024 / 11:17 pm

rohit sharma

Increasing terror of abandoned animals

बाड़ी अस्पताल में भर्ती घायल

बाड़ी कस्बे में बढ़ रहा लावारिस जानवरों का आंतक

भूख और प्यास से बेचैन लावारिस मवेशी का आतंक जिले के बाड़ी कस्बे में बढ़ता जा रहा है। मवेशी आए दिन किसी ना किसी राहगीर को अपना शिकार बना उन्हें घायल कर रहे हैं। शनिवार को भी दो अलग-अलग घटनाओं में लावारिस मवेशियों ने दो नागरिकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें से एक की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
https://www.patrika.com/dholpur-news/man-dies-after-firing-at-wedding-18636206

बाड़ी कस्बे में लावारिस मवेशियों ने लोगों को घायल करने की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। यह मवेशी आए दिन किसी ना किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार को भी इन मवेशियों ने दो अलग-अलग जगह दो लोगों को अपना शिकार बना उन्हें गंभीर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक शीला पत्नी कमलेश निवासी अग्रसेन कॉलोनी सुबह दूध लेकर लौट रही थीं। तभी एक गाय ने उन पर हमला बोल दिया। जिस कारण गाय का सींग उनकी कमर में जा फंसा। यह देख स्थानीय नागरिकों ने उनको गाय के चंगुल से छुड़ाया और सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तुरंत ऑपरेशन की कहकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे मामले में पंजाब नेशनल बैंक के सामने नीरज पुत्र लीलाधर कुशवाह निवासी बेरा बाग धनोरा रोड अपने घर जा रहा था। तभी एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को कस्बा स्थित सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Rajasthan : शादी की खुशियां मातम में बदली…युवक ने हर्ष फायरिंग में चलाई गोली, छत पर बैठे शख्स को जा लगी; मौत

बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

सैंपऊ. क्षेत्र के हाजीपुर मोड के निकट रविवार शाम के समय दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए युवक की रविवार को बारात जानी है। जिसको लेकर घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। वह बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था। इसी दरमियान अचानक सामने से आ रही अज्ञात बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना मेें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कुछ राहगीर तथा आसपास के लोगों ने घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते रैफर कर दिया है। परिजन घायल युवक को उपचार के लिए आगरा निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक नेत्रपाल उर्फ डिल्लू कुशवाह निवासी पुरा सिकरौदा की रविवार को जाटोली बंडपुरा बारात जानी है। शादी की तैयारी को लेकर घर पर खुशी का माहौल था। हाथों पर रची मेहंदी और बंधे कंगन के साथ अचानक सडक़ दुर्घटना में घायल हुए युवक की सूचना मिलते ही परिजनों में हडक़ंम मच गया। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए आगरा लेकर रवाना हो गए।

Home / Dholpur / धौलपुर: दूध लेकर लौट रही महिला, अचानक गाय ने सींग लगा महिला को हवा में उछाल कर पटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो