scriptVivah Muhurt: 1 मई से 8 जुलाई तक बंद हो जाएंगे शुभ काम, जानें 2 महीने बाद कब बजनी शुरू होगी शहनाई | Vivah Muhurt: Auspicious works will be stopped from 1st May to 8th July, know when the wedding music will start after 2 months | Patrika News
धर्म-कर्म

Vivah Muhurt: 1 मई से 8 जुलाई तक बंद हो जाएंगे शुभ काम, जानें 2 महीने बाद कब बजनी शुरू होगी शहनाई

Vivah Muhurt: हिंदू धर्म के अनुसार हर मांगलिक और नए कार्य को शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। इसमें 16 संस्कारों में से एक विवाह संस्कार के लिए सबसे शुभ मुहूर्त और तिथि की जरूरत पड़ती है। लेकिन एक वर्ष में कई बार ऐसा समय आता है शुभ ग्रहों के अस्त होने पर इन कामों पर रोक लग जाती है। ऐसा ही समय आने वाला है, जब तीन महीने के लिए विवाह के लिए तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा.. आइये जानते हैं कब से बंद होंगे विवाह और कब है अगला विवाह मुहूर्त …

Apr 23, 2024 / 10:33 pm

Pravin Pandey

Vivah Muhurat july

1 मई से 8 जुलाई तक नहीं है कोई विवाह मुहूर्त, जानें कब से शुरू होगा विवाह

शुक्र और गुरु होने वाले हैं अस्त

हिंदू धर्म के अनुसार शादी विवाह समेत सभी शुभ काम के लिए शुभ ग्रह शुक्र और गुरु का उदय होना जरूरी है। अब एक हफ्ते बाद 1 मई को शुक्र ग्रह और 8 मई को गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। इसलिए 1 मई से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे और ये काम इन दोनों शुभ ग्रहों के उदय के बाद ही शुरू होगा।


इन महीनों में नहीं होते शादी विवाह, इस महीने में होगा विवाह

हिंदू ग्रंथों के अनुसार खरमास और चातुर्मास (विष्णुजी के शयन पर जाने और उठने तक) आदि में मांगलिक कार्य नहीं होते। इसके अलावा गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने पर भी मांगलिक कार्य नहीं होते। अब वर्ष 2024 में 6 कुल महीनों में सिर्फ एक महीना ही ऐसा होगा जब विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। बता दें कि मई से लेकर अक्टूबर तक में केवल जुलाई के महीने में ही शुभ मुहूर्त मौजूद हैं।

पंचांग के अनुसार इस साल मई, जून, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर आदि महीनों में शादी का मुहूर्त उपलब्ध नहीं होगा। अगर आप अप्रैल 2024 के बाद शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इसके लिए अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए क्योंकि मई से अक्टूबर में आप जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

जुलाई 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • विवाह का पहला मुहूर्त: 9 जुलाई 2024, मंगलवार दोपहर 02.28 बजे से शाम 06.56 बजे तक विवाह मुहूर्त रहेगा। इस दिन मघा नक्षत्र और चतुर्थी तिथि होगी।
  • विवाह का दूसरा मुहूर्त: 11 जुलाई 2025 गुरुवार की दोपहर 01.04 बजे से 12 जुलाई की शाम 04.09 बजे तक विवाह मुहूर्त रहेगा। इस दिन षष्ठी तिथि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
  • विवाह का तीसरा मुहूर्त: 12 जुलाई 2024, शुक्रवार सुबह 05.15 बजे से 13 जुलाई सुबह 05.32 बजे तक विवाह का रहेगा। इस दिन सप्तमी तिथि और हस्त नक्षत्र रहेगा।
  • विवाह का चौथा मुहूर्त: 13 जुलाई 2024 शनिवार सुबह 05.32 बजे से दोपहर 03.05 बजे तक विवाह का मुहूर्त रहेगा। इस दिन हस्त नक्षत्र और सप्तमी तिथि रहेगी।
  • विवाह का पांचवां मुहूर्त: 14 जुलाई 2024 रविवार रात 10.06 बजे से 15 जुलाई सुबह 05.33 बजे तक विवाह मुहूर्त रहेगा। इस दिन स्वाति नक्षत्र और नवमी तिथि रहेगी।
  • विवाह का छठा मुहूर्त: 15 जुलाई 2024 सोमवार सुबह 05.33 बजे से 16 जुलाई की मध्य रात 12 .30 बजे तक विवाह का मुहूर्त रहेगा। इस दिन नवमी तिथि और स्वाति नक्षत्र रहेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Vivah Muhurt: 1 मई से 8 जुलाई तक बंद हो जाएंगे शुभ काम, जानें 2 महीने बाद कब बजनी शुरू होगी शहनाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो