scriptआज है पुष्कर और सिद्ध योग, इन कार्यों को करने से होगा बड़ा फायदा | Today's horoscope, aaj ki kundli, aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

आज है पुष्कर और सिद्ध योग, इन कार्यों को करने से होगा बड़ा फायदा

Published: Jul 29, 2017 09:18:00 am

षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि प्रात: 7.02 तक, तदुपरान्त सप्तमी जया संज्ञक तिथि है

aaj ki kundli

aaj ki kundli

षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि प्रात: 7.02 तक, तदुपरान्त सप्तमी जया संज्ञक तिथि है। षष्ठी तिथि में युद्ध, वास्तु, अलंकार व मांगलिक कार्यादि ग्राह्य हैं। पर यात्रा, चित्रकारी, उबटन आदि शुभ नहीं रहते। सप्तमी तिथि में विवाहादि समस्त मांगलिक कार्य, नाचना, गाना, वस्त्रालंकार, यात्रा, प्रवेश तथा अन्य शुभ व मंगल कृत्यादि करने चाहिए।

नक्षत्र: चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है। चित्रा नक्षत्र में शांति, पुष्टता, कारीगरी, वास्तु, अलंकार, वस्त्र, जनेऊ, कृषि तथा अन्य स्थिर कार्य करने योग्य हैं। योग: सिद्ध नामक योग दोपहर बाद 1.59 तक, तदुपरान्त साध्य नामक योग हैं। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं।

विशिष्ट योग: आज प्रात: 7.02 से द्विपुष्कर नामक शुभाशुभ योग है। द्विपुष्कर नामक योगो में कोई भी शुभ या अशुभ अथवा लाभ-हानि का कार्य घटित हो तो वैसा ही कार्य एक बार और घटित होता है।

करण: तैतिल नामकरण प्रात: 7.02 तक, तदुपरान्त गर-वणिजादि करण रहेंगे।

शुभ विक्रम संवत् : 2074
संवत्सर का नाम : साधारण
शाके संवत् : 1939
हिजरी संवत् : 1438, मु.मास: जिल्काद-5
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : वर्षा
मास : श्रावण। पक्ष – शुक्ल।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज चित्रा नक्षत्र में विवाह, गृहारम्भ, गृहप्रवेश, विपणि-व्यापारारम्भ तथा सगाई- सम्बंध आदि के शुभ मुहूर्त हैं।

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: 7.33 से 9.13 तक शुभ तथा दोपहर 12.33 से सायं 5.33 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैंं एवं दोपहर 12.06 से दोपहर 1.00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

व्रतोत्सव: आज श्रियाल छठ्, अश्वत्थ मारुति पूजन, कल्याणधणी डिग्गीपुरी पद यात्रा प्रारम्भ जयपुर (राज. में) तथा मुनि नमीनाथ जयंती है। चन्द्रमा: चन्द्रमा सायं 6.27 तक कन्या राशि में, इसके बाद तुला राशि में रहेगा। दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल है। चन्द्र स्थिति के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (पो,र,री,रु) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। सायं 6.27 तक जन्मे जातकों की राशि कन्या व इसके बाद जन्मे जातकों की राशि तुला है। इसके जन्म का पाया रजत है। जो शुभ फलप्रद है। सामान्यत: ये जातक धनवान, प्रतिभाशाली, कलाकार, सुन्दर, मान-सम्मान पाने वाले, साहसी, नीतिकुशल, सौन्दर्य-प्रसाधन प्रेमी तथा इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। भाग्योदय कुछ विलम्ब से 33 से 38 वर्ष की आयु तक होता है। कन्या राशि वाले जातकों का आज अच्छे मित्रों से सम्पर्क होगा। मेहमानवाजी में व्यस्त रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो