scriptसुबह से ही मंदिरों में गूंज रहे ओम नम: शिवाय और शनिदेव के मंत्र | Sawan's first Pradosh and Shivratri today on 15 july 2023 | Patrika News
धर्म-कर्म

सुबह से ही मंदिरों में गूंज रहे ओम नम: शिवाय और शनिदेव के मंत्र

– सावन का पहला प्रदोष और शिवरात्रि आज, मंदिरों में बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचेंगे श्रद्धालु

Jul 15, 2023 / 08:37 am

दीपेश तिवारी

shani_dev_temple.jpg

इन दिनों भगवान शिव का प्रिय माह सावन चल रहा है। ऐसे में आज यानि शनिवार 15 जुलाई को प्रदोष व्रत के साथ-साथ सावन शिवरात्रि का योग भी है, वहीं आज शनिवार का दिन होने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में इस बार बेहद शुभ वृद्धि योग भी बना है।भगवान शिव की पूजा के लिए शिवरात्रि सबसे प्रमुख तिथियों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन रुद्राभिषेक करवाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

shani_dev_and_lord_shiv.jpg

त्रयोदशी तिथि शाम 8.33 बजे तक
पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार शुक्रवार शाम 7.18 मिनट से त्रयोदशी तिथि लग गई है और शनिवार शाम 8.33 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। साथ ही इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के रहेंगे और मृगशिरा नक्षत्र का भी शुभ प्रभाव रहेगा।

प्रदोष व्रत- ऐसे करें पूजा
सावन प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का अभिषेक अक्षत, चंदन, भांग धतूरा, और बेलपत्र से अभिषेक करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्त पर विशेष कृपा बरसाते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं।

lord_shiv_and_shanidev_puja_on_sawan_saturday.jpg

इन राशियों पर पडेगा विशेष प्रभाव
सिंह राशि- सावन शिव रात्रि आपके लिए बहुत लकी साबित हो सकती है। भगवान शिव की कृपा से आप कोई नया काम या फिर कोई नया बिजनस आरंभ कर सकते हैं। और यदि आप नई नौकरी खोज रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि- सावन शिवरात्रि के अवसर पर कन्या राशि के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। आपको नौकरी में प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि की खबर मिल सकती है और आपके परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है।

shani_dev_and_lord_shiv.jpg

धनु राशि- सावन शिवरात्रि के अवसर आपको भगवान शिव की कृपा से अच्छा और मनपंसद जीवनसाथी मिल सकता है। आपकी लव लाइफ में प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शिवरात्रि कोई नई खुशखबरी ला सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आपको वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / सुबह से ही मंदिरों में गूंज रहे ओम नम: शिवाय और शनिदेव के मंत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो