scriptबड़ी भविष्यवाणी : इन ग्रहों ने बदली चाल, देश में राजनीतिक, प्राकृतिक एवं आर्थिक स्थिति में आ सकता है भूचाल | bharat india ki kundli may in election 2019 | Patrika News

बड़ी भविष्यवाणी : इन ग्रहों ने बदली चाल, देश में राजनीतिक, प्राकृतिक एवं आर्थिक स्थिति में आ सकता है भूचाल

locationभोपालPublished: May 09, 2019 01:52:45 pm

Submitted by:

Shyam

इन ग्रहों ने बदली चाल, देश में राजनीतिक, प्राकृतिक एवं आर्थिक स्थिति में आ सकता है भूचाल

bharat ki kundli

बड़ी भविष्यवाणी : इन ग्रहों ने बदली चाल, देश में राजनीतिक, प्राकृतिक एवं आर्थिक स्थिति में आ सकता है भूचाल

आज 9 मई गुरुवार से भारत की कुंडली के कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदल ली है, जिस कारण देश में चहु ओर, राजनीतिक, प्राकृतिक एवं आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर भी पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी ने पत्रिका डॉट काम को बताया की भारत देश की कुंडली में जब-जब इन ग्रहों ने अपनी चाल बदली है तब-तब देश में चारों ओर कहीं न कहीं उथल पुथल जरूर हुई है। जाने कौन से ग्रहों के कारण देश में हो सकते है कुछ बड़े परिवर्तन।


ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार, आज 9 मई 2019 दिन गुरुवार से भारत देश की कुंडली में, मंगल ग्रह राहु ग्रह के साथ मिथुन राशि में युति बनाने जा रहा है, एवं वर्तमान में शनि का वकरीय गति से गोचर धनु राशि में हो रहा है। यदि हम भारत की कुंडली में ग्रहों को बहुत ध्यान से देखें तो हम पाते हैं कि- मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश राहु के साथ युति बनाकर अपने आप में शुभ नहीं माना जा सकता। ज्योतिष गणना के अनुसार, यदि राहु का गुण शनि के स्वभाव वाला होता है। जो मंगल ग्रह और राहु ग्रह दोनों विपरीत प्रकृति के ग्रह हैं जिनके ऊपर शनि की दृष्टि अपने आप में शुभ नहीं मानी जा सकती है।

 

हो सकता है बड़ा परिवर्तन

यदि हम भारत की कुंडली को ध्यान से देखें तो द्वितीय भाव में राहु ग्रह और मंगल ग्रह की युति भारत की अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से थोड़ा बहुत मंद भी कर सकती है। भारत की कुंडली के धन भाव का मंगल अपने आप में मंगल का द्वितीय भाव में गोचर, एवं भारत की कुंडली में चतुर्थ भाव में होने से शासक वर्ग को भी काफी प्रभावित करता है।

 

इसके प्रभाव के चलते शासक वर्ग और विरोधी दलों में और तेजी से घमासान होने की स्थिति भी बन सकती है। ईरान और अमेरिका का तनाव भी इन्हीं ग्रहों के कारण हो रहा है जिसके चलते आगामी समय में विश्वयुद्ध की संभावना बन रही है।

*************

bharat ki kundli
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो