scriptआज सिद्ध योग में नेपच्यून करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को पड़ेगा भारी | Aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope | Patrika News

आज सिद्ध योग में नेपच्यून करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को पड़ेगा भारी

Published: Mar 09, 2018 09:53:54 am

किसी भी काम को शुरू करने से पहले विचार करें। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोग पूर्ण रहेगा।

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi
वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग सायं ५.५२ तक, इसके बाद सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग है। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: प्रात: १०.०० से नेपच्यून पू.भा. नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेगा। बालव नामकरण सायं ४.५३ तक, तदन्तर कौलवादि करण रहेंगे।
मेष
अपनों का साथ पाकर सुखद महसूस करेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों के साथ की गई यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी में काम न करें।

वृषभ
आप की मेहनत से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क होगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।
मिथुन
समय की अनुकूलता का आभास होगा। सहकर्मियों के साथ यात्रा होगी। आज आमदनी में वृद्धि के योग हैं। रुका पैसा प्राप्त होने से राहत मिलेगी।

कर्क
कम समय में काम पूरा करेंगे। निजी संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आपकी नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सम्मान बढ़ेगा।
सिंह
दिन शुभ है। संतान के व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आप दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको परिश्रम अधिक करना होगा।

कन्या
आपके अधिकारों का प्रयोग कर काम पूरे करेंगे। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। योजनानुसार कार्य नहीं होने से मन उदास रहेगा।
तुला
समय की अनुकूलता का आभास होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। आमदनी के अनुरूप खर्च करें। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होगी।

वृश्चिक
आज का दिन अर्थ लाभ होगा। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी जो सफल रहेगी। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु
दूसरों को देख कर अपने जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। आज व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलने से काम पूरे होंगे।

मकर
आज किसी काम को करने से मन में दुविधा रहेगी। व्यापार में बदलाव हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष संभव है।
कुम्भ
क्रोधी रवैये को त्यागें। बात-बात पर गुस्सा करना अच्छी बात नहीं है। यह पतन का कारण है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। व्यापार में लाभ होने से राहत मिलेगी।

मीन
किसी भी काम को शुरू करने से पहले विचार करें। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोग पूर्ण रहेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो