scriptचौराहे पर बेहोश पड़ी महिला, पास बैठकर बिलख रही थी तीन साल की बच्ची, तभी… | women fade up on road with three years child | Patrika News

चौराहे पर बेहोश पड़ी महिला, पास बैठकर बिलख रही थी तीन साल की बच्ची, तभी…

locationधारPublished: Jan 03, 2019 05:33:10 pm

चौराहे पर बेहोश पड़ी महिला, पास बैठकर बिलख रही थी तीन साल की बच्ची, तभी…

women

चौराहे पर बेहोश पड़ी महिला, पास बैठकर बिलख रही थी तीन साल की बच्ची, तभी…

मनावर. नगर के गांधी चौराहे पर बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब एक महिला बेहोशी की अवस्था में पड़ी थी। पास में ही एक तीन वर्षीय बच्ची रो रही थी। यह देख वहां से गुजर रहे रितेश जैन ने महिला को इस अवस्था में देखकर एंबुलेंस 108 को फोन लगाकर अस्पताल पहुंचाया। बेहोश महिला के पास से 1500 रुपए पाए गए, जिन्हें एंबुलेंस 108 कर्मचारी ने अस्पताल प्रबंधन को सौंप दिया। एंबुलेंस 108 के ईएमटी संजय यादव व पायलट करीम खान ने बताया कि सूचना मिली की कोई अज्ञात महिला गांधी चौराहे पर बेसुध पड़ी हुई है। वहां जाने पर देखा कि महिला बेहोश थी पास ही उसकी तीन वर्षीय बालिका रो रही थी। महिला को लेकर तुरंत अस्पताल लाए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बेहोशी के कारण महिला का नाम व पता नहीं मालूम पड़ सका। उक्त महिला के पास से 1500 रुपए मिले थे,जिसे अस्पताल में खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर के पास जमा करा दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो