रैली के साथ भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा फॉर्म
धारPublished: Nov 10, 2018 01:25:10 am
भाजपा व कांग्रेस प्रत्यासियों ने फाइनल फॉर्म भरा
रैली के साथ भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा फॉर्म
भाजपा व कांग्रेस प्रत्यासी ने फाइनल फॉर्म भरा
धार. 28 नवंबर तक कार्यकर्ता अपना उत्साह इसी तरह बरकरार रखें, मुगालते में ना रहे, अपने-अपने क्षेत्र में बूथ पर काम करें, रैली में आए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, कुछ इस अंदाज में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को शासकीय लालबाग उद्यान में समापन अवसर पर संबोधित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने भी संक्षिप्त भाषण में सभी को सजग और कर्मशील रहने का संदेश दिया।
भाजपा प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा की शुक्रवार को शहर में नामांकन रैली निकली। नगर भाजपा कार्यालय से रैली प्रारंभ हुई। इस दौरान खुली जीप में सवार होकर पूर्व केद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने रैली से लोगों का अभिवादन किया। वहीं प्रत्याशी नीना वर्मा करीब दो किलोमीटर तक रैली में पैदल चलीं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। रैली भाजपा कार्यालय से होकर हटवाड़ा, आनंद चौपाटी, धानमंडी, उटावद दरवाजा, मोहन टॉकिज होते हुए लालबाग में समाप्त हुई। इसके बाद बाहर से आए कार्यकर्ताओं को जिला भाजपा कार्यालय ले जाया गया।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने फाइनल फॉर्म जमा किया। इस दौरान उनके साथ प्रस्तावक व भाजपा नेता प्रभु राठौर, दिलीप पटोंदिया, राजीव यादव मौजूद थे। यहां पर भाजपा नेता अनंत अग्रवाल भी पहुंचे थे। शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने दो व्यक्ति रैली में शामिल थे। वहीं पीथमपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने रैली को विराट स्वरूप दिया। रैली में विशेष रूप से उमेश गुप्ता, देवेंद्र पटेल, प्रकाश धाकड़, कल्याण पटेल, प्रमोद मानेकर व पीथमपुर क्षेत्र के पार्षद, तिरला ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हितेष ठाकुर ने अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी प्रभादेवी गौतम के सामने कांग्रेस व निर्दलीय दो फॉर्म कुलदीपसिंह बुंदेला ने जमा किए हैं। वहीं दूसरे नेता के तौर पर हितेष ठाकुर का नाम दर्ज हो गया है। धार विधानसभा में भाजपा की ओर से कोई भी बागी नहीं है। इधर कांग्रेस से ही तीसरा फॉर्म राजेश यादव ने जमा किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी ने भी फायनल फॉर्म जाम किया
9 नवंबर नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि थी। धनतेरस पर मुहूर्त फॉर्म जमा करने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रभादेवी गौतम ने फायनल फॉर्म जमा किया। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित धीरज दीक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे।