बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति ने डूबकर की आत्महत्या
धारPublished: Jul 21, 2019 11:20:10 am
बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति ने डूबकर की आत्महत्या
बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति ने डूबकर की आत्महत्या
धार. बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने तालाब में डूबकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब शव तालाब में तैरता हुआ लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और यहां शव को तालाब से बाहर निकाला।
नौगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय पिता मनसुख राठौर उम्र ४० वर्ष निवासी होलीटेकरा गले के कैंसर से पीडि़त था। वहीं पिछले साल उसका गले का ऑपरेशन अहमदाबाद में हुआ था और ऑपरेशन के दौरान उसकी वोकल कार्ड निकल गई थी और आहार नालियों के सहारा ही भोजन करता था। काफी लंबे समस से संजय परेशान था। वह १९ जुलाई को घर में किसी को कुछ नहीं बताकर कही चला गया था और उसकी तलाश परिजन कर रहे थे। सुबह जब संजय के जीजा मनोज राठौर उसकी ढूंढने के लिए तो निकले और देवीजी मंदिर के तालाब में उसकी लाश तैरते हुई मिली। इस दौरान तुरंत नौगांव पुलिस को सूचना दी और नौगांव पुलिस और एफएलसी की टीम मौके पर पहुंची। तालाब में संजय का शव निकाला और उसकी शव को चेक किया। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
तीन बच्चे है संजय के
मिली जानकारी के अनुसार संजय के तीन बच्चे है, जिसमें से एक लड़की १५ साल की है और दूसरी लड़क १० साल की है। एक लड़का करीब ढाई से तीन साल का है। बताया जा रहा है कि संजय राजवाड़ा स्थित एमपीईबी हेल्पर का काम करता था। परिवार में वह अकेला ऐसा व्यक्ति था जो घर का भरन-पोषण करता था। एक मां है और वह भी विधवा है। वहीं संजय की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो चला है।