scriptआधी आबादी की बढ़ी ताकत, रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका | mp election | Patrika News

आधी आबादी की बढ़ी ताकत, रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

locationधारPublished: Sep 18, 2018 01:02:19 am

विधानसभा चुनाव : इस बार पुरुष के बदले एक हजार अधिक है महिला मतदाता

dhar

आधी आबादी की बढ़ी ताकत, रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

बदनावर. इस बार के विधानसभा चुनाव के परिणाम में महिलाओं का बोलबाला रहेगा। दरअसल 70 बूथ बढ़ जाने से इस बार पुरुष मतदाता की तुलना में एक हजार महिला मतदाता Óयादा हैं। पिछले चुनाव(2013) में जहां 1705 पुरुष मतदाता Óयादा थे, वहीं इस बार पुरुषों के मुकाबले एक हजार महिला मतदाता बढ़ गई है। यानी इस बार उम्मीदवारों को घरों की चौखट नापना जरूरी है, क्योंकि हारजीत में महिलाओं का योगदान Óयादा रहेगा।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासकीय स्तर पर तैयारियां चल रही है। विस क्षेत्र बदनावर में इस बार 70 मतदान केंद्र बढे हैं, जिससे 258 बूथों पर उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। इस विस चुनाव में मतदाताओं की संख्या में भी 11&57 वोटर का इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव 201& में 1 लाख 8& हजार 255 मतदाता थे, जबकि इस बार 1 लाख 94 हजार 612 वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे। जेंडर रेशियों बढऩे के कारण इस बार पुरुषों के मुकाबले 1 हजार महिला मतदाता अधिक हैं। पिछले चुनाव में 92840 पुरुष मतदाता के मुकाबले 90 हजार 775 महिला मतदाता थी। इस बार उनकी संख्या बढ़कर 97806 हो गई है, जबकि 96 हजार 806 पुरुष मतदाता वोट करेंगे।
इस चुनाव में 1100 अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। चुनाव को लेकर निर्वाचन दल का गठन, सेक्टर ऑफिसर का प्रशिक्षण, निर्वाचन संबंधी मतदान दलों का प्रशिक्षण, वीवीपैट का प्रदर्शन, सामग्री वितरण कार्य, ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था सहित मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के लिए दुरुस्ती के निर्देश दिए गए हंै। 27 सितंबर को नामावली के अंतिम प्रकाशन की तैयारी चल रही है।
खास-खास
जेंडर रेशियो 961 से 981 बढ़ जाने से पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार बढ़ी।
70 मतदान केंद्र बढ़े। इस बार 258 पोलिंग बूथ रहेंगे।
गत चुनाव के मुकाबले 11 हजार &57 नए मतदाता जुड़े।
58 क्रिटिकल एवं 1& वनरेबल मतदान केंद्र हैं।
85 मतदान केंद्रों पर एक ही दरवाजा एवं 29 पर रैंप का अभाव।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए ह्वीलचेयर की सुविधा रहेगी।
27 सितबंर को नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो