scriptनिकले ताजिए, हजारों लोगों ने की जियारत | moharram | Patrika News

निकले ताजिए, हजारों लोगों ने की जियारत

locationधारPublished: Sep 22, 2018 12:54:49 am

या हुसैन की गूंज

dhar

निकले ताजिए, हजारों लोगों ने की जियारत

धार. या हुसैन की गूंज के साथ शहर में ताजिये निकले। ताजिये के मार्ग पर हर आने-जाने वाला लोबान के साथ ताजिये की जियारत करता जा रहा था। शुक्रवार को दोपहर में कलेक्टर ने सरकारी ताजिये पर सेहरा चढ़ाया। शहर काजी वकार सादिक की मौजूदगी में इमामबाड़े स्थित सरकारी ताजिये को निकाला गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पर्वतसिंह चौहान, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोज गौतम और जनपद सदस्य लियाकत पटेल भी मौजूद थे।
इसके साथ ही शहर से कई छोटे-बड़े ताजिये निकाले गए। पीपली बाजार में भी ताजियों की जियारत की गई। साथ ही छोटे बच्चों को ताजिये से छुआने की भी होड़ लग गई थी। पीपली बाजार चौराहे पर काफी लोगों की भीड़ जमा होने लग गई थी। शहर के जवाहर मार्ग, कसाईवाड़ा, भाजी बाजार, पुरानी नगर पालिका, हटवाड़ा सहित ताजिये के सभी मार्गो पर स्वागत मंच भी लगाए गए थे। इस दौरान हर आने-जाने वाले के लिए शरबत और पानी के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। ताजिए में पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था थी। कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस मुस्तैद थी। चारो ओर सौहाद्र् का माहौल था।
झलकियां
ताजिये में डीजे एक भी देखने को नहीं मिला। बैंड-बाजों पर गीत गाते हुए कलाकार चल रहे थे।
सरकारी ताजिये पर जगह-जगह लोगों ने लोबन और फूल चढ़ाए।
भाजी बाजार स्थित मस्जिद में असर की नमाज अदा करवाई। नमाज अदा होने तक सरकारी ताजिये सहित अन्य ताजिये भी वहीं रूके रहे। नमाज अदा होने के बाद सरकारी ताजिये आगे बढ़े।
दोपहर में स्थानीय इमामबाड़े से सरकारी ताजिये के साथ अन्य ताजिये निकलना शुरू हुए। रात को कर्बला पहुंचे।
यहां के परिसर में यौमे आशुरा का रोजा खोला गया। रोजा-इफ्तार के बाद ताजिये रवाना पहुंचे।
सरकारी ताजिये के साथ मजनूं इलना भी चल रहे थे। मजनूं इलना हर चौराहे पर नृत्य चौराहे पर नृत्य करते और आशीर्वाद देते जा रहे थे।
ताजिये के मार्ग पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी देखने को मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो