scriptशादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार ने दूसरी महिला पर लगाया ये आरोप | married youth suicide in dhar | Patrika News

शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार ने दूसरी महिला पर लगाया ये आरोप

locationधारPublished: Jun 11, 2019 04:08:04 pm

किराए के कमरे में युवक फंदे पर झूला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

man

शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार ने दूसरी महिला पर लगाया ये आरोप

धार. भक्तांबर कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथियोंने जब बार-बार फोन लगाया तो उसे रिसीव नहीं किया। शंका के आधार पर उस महिला के घर पहुंचे, जहां वह युवक किराए से रहता था। वह कमरे में फंदे पर झूलता दिखा। अचानक फांसी का कदम उठाना परिवार के गले नहीं उतर रहा है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार भक्तांबर कॉलोनी में सोमवार सुबह युवक शिवराज पिता शोभाराम(28) ने कमरे में फांसी लगा ली। काम करने वाले साथियों ने शिवराज को सुबह जब फोन किया तो रिसीव नहीं किया। ऐसे में साथियों ने शिवराज के छोटे भाई योगेश को फोन कर भंक्ताबर कॉलोनी आने के लिए कहा। इसके बाद योगेश मौके पर पहुंचा। मकान के दोनों दरवाजे बंद थे। सभी ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो शिवराज अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। भाई और साथियों ने नौगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो सभी ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। परिजन ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या बताया है। युवक शादीशुदा था और वह दूसरी महिला के साथ भी रहता था।
महिला पर लगाया आरोप

परिजनों का कहना है कि शिवराज की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। इसी दौरान शिवराज की बात महिला से होने लगी थी। परिवार के दिनेश चौहान व अशोक डोड ने बताया कि महिला कई दिनों से शिवा को परेशान कर रही थी। लगातार प्रताडि़त भी किया जा रहा था। इधर घटना के बाद से ही महिला गायब बताई जा रही हैं, पुलिस महिला की भी तलाश कर रही है। हालांकि एफएसएल अधिकारी के अनुसार युवक की मौत फांसी लगाने के कारण ही हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो