scriptबारिश से गर्मी में मिली राहत, बढ़ी उमस | Heat in the rain, increased humidity | Patrika News

बारिश से गर्मी में मिली राहत, बढ़ी उमस

locationधारPublished: Jun 07, 2019 11:50:15 pm

Submitted by:

amit mandloi

बदनावर में पुराना पेड़ कार पर गिरा

tree fall in car

mandi pragan

धार. सुबह से तेज गर्मी के बाद बाद दोपहर में बादल छाए और कुछ देर बारिश। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कुछ देर बार उमस से परेशानी हुई। ं दोपहर ३ बजकर ५५ मिनट पर हल्की बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते बिजली भी गुल होती रही।
कानवन. शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा के चलते बिजली बंद हो गई थी।
धामनोद. नगर में शुक्रवार शाम 4 बजे हल्की गरज के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। रिमझिम बारिश से सडक़ें तर हो गईं। वहीं भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। लोग भी बूंदाबांदी का लुत्फ लेते नजर आए।
पुराना पेड़ कार पर गिरा
बदनावर. गुरुवार दोपहर से तेज हवा एवं अंधड़ के कारण कृषि उपज मंडी के प्रांगण में पुराना बबूल का पेड़़ कार एमपी 09 सीवाय 1305 पर गिर गया। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत थी कि वाहन मालिक विनोद ओमप्रकाश सुनारिया निवासी बिडवाल भावांतर योजना में प्याज का पंजीयन करवाने वाहन से उतर कर कार्यालय में गए थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। तेज हवा से ग्राम मांगलिया में भी मकान की दीवार ढह जाने से तीन लोगों के मामूली जख्मी होने के समाचार मिले है। क्षेत्र में अनेक स्थानों पर पतरे उडऩे आदि की भी घटना हुई है।
आंधी से उड़ी चद्दरें, तीन घायल
कोद . समीपस्थ ग्राम मांगलिया में आंधी तूफान ने घरों की चदर व कवेलू उड़ गए। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।इस दौरान आठ से 10 घरों में नुकसान चद्दर के कवेलू उड़े और घरेलू सामग्री खराब हो गई। इसके साथ ही तीन लोग घायल भी हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो