scriptधनतेरस पर बाजारों में आज बरसेगा धन | dipawali festival | Patrika News

धनतेरस पर बाजारों में आज बरसेगा धन

locationधारPublished: Nov 05, 2018 12:06:36 am

पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से

dhar

धनतेरस पर बाजारों में आज बरसेगा धन

धार. श्रद्धा और उल्लास का पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत सोमवार को धनतेरस के साथ होगी। इसी दिन स्वास्थ्य की कामना से आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाएगी। धनतेरस पर घर-घर दीप जलाए जाएंगे। दूसरे दिन रूप चौदस, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन अन्नकूट उत्सव, पांचवें दिन भाई दूज मनाई जाएगी। शहर में जगह-जगह बाजार जगमग रोशनी से सज चुके हैं तो घरों में भी साफ-सफाई के बाद सजावट की गई है। धनतेरस के एक दिन पूर्व रविवार को शहर के मुख्य बाजारों एमजी रोड, जवाहर मार्ग, बनियावाड़ी में लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी। रविवार को साप्ताहिक हाट होने के चलते यहां पर हाट में भी लोगों ने जमकर खरीदी की। सोमवार से धनतेरस पर्व होने से मुहूर्त खरीदी भी शुरू होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलर्स, ऑटोमोबाइल्स में अच्छा व्यवसाय होने की संभावना व्यापारी कर रहे हैं।
ये रहेंगे मुहूर्त
धनत्रयोदशी मुहूर्त- मंगलवार रात्रि 7.30 से 9 बजे तक रहेगा।
रूप चतुर्दशी मुहूर्त- बुधवार को सुबह 6 से 9 तथा शाम को 7.30 से 9 तक रहेगा।
दीपावली लक्ष्मीपूजन मुहूर्त- चौघडिय़ा अनुसार गुरुवार को दोपहर 12 से 3 के मध्य एवं 4.30 से 6 के मध्य तथा वृषभ लग्न मुहूर्त रात्रि 7.24 से 9.35 तक एवं सिंह लग्न मुहूर्त रात्रि 2 बजे से 4.15 बजे तक रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो