scriptस्वच्छता अभियान चलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन | birthday of pm | Patrika News
धार

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन

अंचल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

धारSep 18, 2018 / 01:16 am

अर्जुन रिछारिया

dhar

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन

धरमपुरी. भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमपुरी व नगर भाजपा द्वारा सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर धरमपुरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रचनात्मक सामाजिक कार्यों के तहत स्वच्छता व जागरुकता जन जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने स्थानीय पुलिस थाना परिसर में झाड़ी व कचरा हटाकर साफ-सफाई की। थाना परिसर में भाजपा नेताओं ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चक्कीवाला, विधायक प्रतिनिधि अरुण मालवीय, महेंद्र महाजन, जाकीर कुरैशी, ओमप्रकाश व्यास आदि ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संबोधित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी, नगर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश जगताप, प्रशांत वर्मा, पार्षद करणसिंह वास्केल, ब्रजेंद्र चौहान, लाखन सोलंकी, रवि पटवा, उमेश भवर, धर्मेंद्र गंगराड़े, प्रदीप पटवा आदि उपस्थित थे।
कुक्षी. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नगर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिकात्मक रूप से साफ -सफाई व मरीजों को फल वितरण कर स्वच्छता के प्रणेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकामसिहं किराड़े ने कहा कि मोदी देश मे पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांव-खलिहान से लेकर शहरों तक स्वच्छता अभियान से देश मे एक नई क्रांति का संचार ला दिया। भारत का नाम अंतराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया। मोदी का जन्मदिन हम समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवाकर और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर मनाएं। इस अवसर पर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
टांडा. भाजपा टांडा, भाजपा युवा मोर्चा टांडा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अजजा मोर्चा टांडा और भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकल्प ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने पहले भाजपा के झंडे लगाकर वाहन रैली निकाली। मरीजों के बीच फल वितरण किए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी सुरेश माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष विजय माहेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य माल सिंह बघेल आदि मौजूद थे।

Home / Dhar / स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो