scriptमारपीट कर बदमाशों ने लूटे 2 लाख रुपए | 2 lakh loot | Patrika News

मारपीट कर बदमाशों ने लूटे 2 लाख रुपए

locationधारPublished: Jan 05, 2019 12:37:27 am

फायनेंस कर्मचारियों के साथ माछलिया घाट में हुई घटना

dhar

मारपीट कर बदमाशों ने लूटे 2 लाख रुपए

राजगढ़. एलएनटी फायनेंस कंपनी के दो लोगों के साथ गुरुवार शाम को माछलिया घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रबंधक संजय पिता सीताराम और दूसरा कर्मचारी राकेश चौहान झाबुआ क्षेत्र से राशि कलेक्शन करके लौट रहे थे। बाइक राकेश चला रहा था, प्रबंधक संजय पीछे रुपए से भरा बैग लेकर बैठे थे। इसमें 2 लाख 23 हजार 50 रुपए थे। माछलिया घाट में स्थित भेरूजी मंदिर से 500 मीटर दूरी पर दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिराया दिया। जब संजय ने बैग को नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने पत्थर से संजय के सिर पर वार कर दिया और बैग छिनकर भाग निकले। लुटेरे घटना को अंजाम देकर राजगढ़ की ओर भागे थे। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी भी की थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने धारा 394 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। माछलिया के आसपास गांवों में शुक्रवार को भी तफ्तीश भी की गई है। साथ ही नाकाबंदी भी की गई थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो