scriptCM के रिश्तेदार का शव टुकड़ों में कुएं से बरामद, घर के ही इस खास सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज | Dead Body Found From Well In Many Parts In Dhanbad Jharkhand | Patrika News
धनबाद

CM के रिश्तेदार का शव टुकड़ों में कुएं से बरामद, घर के ही इस खास सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज

मशक्कत के बाद टुकड़ों में मौजूद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। हर कोई यह दृश्य देखकर भौंचका रह गया (Dead Body Found From Well In Many Parts In Dhanbad Jharkhand) (Jharkhand News) (Dhanbad News) (Jharkhand Government) (Jharkhand CM Hemant Soren)…
 

धनबादAug 29, 2020 / 04:09 pm

Prateek

CM के रिश्तेदार का शव टुकड़ों में कुएं से बरामद, घर के ही इस खास सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज

CM के रिश्तेदार का शव टुकड़ों में कुएं से बरामद, घर के ही इस खास सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज,CM के रिश्तेदार का शव टुकड़ों में कुएं से बरामद, घर के ही इस खास सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज,CM के रिश्तेदार का शव टुकड़ों में कुएं से बरामद, घर के ही इस खास सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुएं से टुकड़ों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति राज्य के सीएम हेमंत सोरेन का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

Happy Birthday Nagarjuna: खिलाड़ी के गोल्ड जीतने पर अभिनेता ने तोहफे में दी ‘BMW X5’, कीमत सुन लोगों के उड़े होश


यह घटना धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली गांव की है। गांव निवासी चंद्रकांत टुडू की नृशंस हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकांत गुजरात में काम करता था, अस्वस्थ होने पर वह गांव आ गया था। चंद्रकांत की उसकी पत्नी मालती देवी से कम बनती थी। अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। 25 अगस्त को चंद्रकांत घर से लापता हो गया। मालती ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें

Anna Hazare का दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने से इनकार, BJP की अपील ‘दुर्भाग्यपूर्ण’

इसी बीच गुरुवार को खेत में जाने के क्रम में एक व्यक्ति ने कुएं में किसी के पैर देखे। इसके बाद यह बात चारों ओर फैल गई। लोग कुएं के पास एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद टुकड़ों में मौजूद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। हर कोई यह दृश्य देखकर भौंचका रह गया। शव की पहचान की गई तो पता चला कि यह चंद्रकांत का शव है। उसका सिर अभी भी नहीं मिल पाया है। मृतक के भाई विनोद टुडू की शिकायत पर मृतक की पत्नी और उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मालती देवी आंगनबाड़ी में कार्यरत है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।

Hindi News/ Dhanbad / CM के रिश्तेदार का शव टुकड़ों में कुएं से बरामद, घर के ही इस खास सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो