scriptआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छेड़ी आर- पार की लड़ाई, कहा- अब शुरू करेंगे आमरण अनशन | anganwadi activist started hunger strike against chhattisgarh govt. | Patrika News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छेड़ी आर- पार की लड़ाई, कहा- अब शुरू करेंगे आमरण अनशन

locationधमतरीPublished: Apr 04, 2018 12:29:41 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

aanganwadi activist

धमतरी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शिक्षाकर्मी संघ ने उनका हौसला बढ़ाते हुए मांगों का समर्थन किया। उधर, प्रशासनिक स्तर पर कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने के लिए बर्खास्तगी की कार्रवाई जारी रही। अब तक करीब 3 सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त किया जा चुका है।

बीते 5 मार्च से अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी मैदान में डटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। इसके तहत मंगलवार को कुरूद ब्लाक अध्यक्ष तृप्ति सेल्लार, राजलक्ष्मी वैष्णव और दीपशिक्षा साव ने क्रमिक भूख हड़ताल की। कड़ी धूप में दिनभर भूखे-प्यासे रहकर उन्होंने राज्य सरकार को जमकर कोसा।

उनका समर्थन करने के लिए शिक्षाकर्मी भी धरनास्थल पर पहुंचे। शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष भूषण चन्द्राकर ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता से आज सभी वर्ग परेशान है।शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, नगरीय निकाय के कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की नींद नहीं खुल रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो