scriptरास्ते से जा रही महिला पर अचानक 3 आवारा कुत्तों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल | 3 dog attacks on woman in dhamtari chhattisgarh, get injured | Patrika News

रास्ते से जा रही महिला पर अचानक 3 आवारा कुत्तों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

locationधमतरीPublished: Jan 19, 2019 05:21:14 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

एक साथ तीन कुत्तों के हमला कर देने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

dog bite

रास्ते से जा रही महिला पर अचानक 3 आवारा कुत्तों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

धमतरी. छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने जा रही एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। एक साथ तीन कुत्तों के हमला कर देने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला धमतरी के ग्राम चिटौद का है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जमुना बाई (55) गुरूवार को सुबह साढ़े 8 बजे मजदूरी करने श्यामतराई पपीता बाड़ी आ रही थी। इस बीच रास्ते में ढाबा के पास अचानक एक साथ तीन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ, पैर में गंभीर रूप से चोटें आई है। आसपास के लोगों ने तत्काल दौड़ कर बीच बचाव किया, तब तक जमुना बाई लहुलुहान हो गई थी। लोगों की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

मेडिकल स्पेशलिस्ट डा. संजय वानखेड़े ने बताया कि महिला को दस टांके लगे है। डाग बाइट लगाने के बाद उसे गहन निगरानी में चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इधर, कुत्तों का आतंक बढ़ते ही शहरवासियों ने आवारा कुत्तों की धरपकड़ की मांग की है।

बसपा नेता आशीष रात्रे, अशोक मेश्राम ने कहा कि शाम ढलते ही आवारा कुत्तों का झुंड सडक़ों में निकल आता है। हाइवे के साथ ही गांधी चौक, बस स्टैंड, गोल बाजार, इतवारी बाजार, रामबाग बाजार में इनका झुंड मंडराते रहता है। लोग आए दिन इनके हमले से घायल हो रहे है। निगम प्रशासन को तत्काल आवारा कुत्तों को पकडऩा चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो