scriptचिंतन और चिंता का एक ही आशय होते हुए भी अंतर | dharm karm | Patrika News

चिंतन और चिंता का एक ही आशय होते हुए भी अंतर

locationदेवासPublished: Aug 19, 2018 11:52:42 am

Submitted by:

amit mandloi

चिंतन में विचारों का बोझ नहीं होता, चिंता में विचारों का बोझ होता है। चिंतन में मस्तिक और मन स्वच्छ रहते है।

dewas

dewas

देवास. चिंतन और चिंता का एक ही आशय होते हुए भी इनमें बहुत अंतर है। चिंतन का अर्थ होता है विचार करना, और चिंता का अर्थ होता है विचारों में घुलना। चिंतन में विचारों का प्रवाह होता है। जबकी चिंता में विचारों की उथल.पुथल मची रहती है। चिंतन में विचारों का बोझ नहीं होता, चिंता में विचारों का बोझ होता है। चिंतन में मस्तिक और मन स्वच्छ रहते है। जबकि चिंता में दु:ख से आचन रहते है। वस्तुत चिंतन से ज्ञान के द्वार खुलत है जबकि चिंता में अवरुद्ध हो जाते है। दिग्भर्मित होने पर प्राय: चिंता छा जाती है। चिंता एवं चिता में बिंदी मात्र का अंतर है, परंतु चिता तो मुर्दों को जलाती है, चिंता जीवित व्यक्ति को जलाती रहती है।
उक्त उद्गार अग्रवाल धर्मशाला राम मंदिर में राधा महिला मंडल द्वारा 15 से 21 अगस्त तक आयोजित संगीतमय भागवत कथा में अर्चना दीदी ने कहे। कथा में भक्त प्रहलाद की भक्ति का वर्णन किया गया। दान का महत्व बताते हुए आपने कहा कि आपके द्वारा किए गए दान से बहुत बड़ा जनकल्याण का काम होता है। समाज के अनेक अभाव ग्रस्त अपाहिज दिन हिन वृद्ध लोगों को दान के माध्यम से ही जीवन मिलता है। यदि संसार में दान की व्यवस्था बंद कर दी जाए तो मानव समाज के एक बहुत बड़े अंग को नष्ट हो जाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
पं. दिलीप शर्मा ने बताया कि कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान को माखन मिसरी का भोग लगाकर जन्म की खुशिया मनाई। नंद घर आनंद भयो से पूरा भागवत स्थल गूंज उठा। महिलाओं ने जन्म पर मंगल गीत गाए। इस अवसर पर राधा महिला मंडल की सदस्याएं एवं आमजन उपस्थित थे।
बूढ़ा अमरनाथ को हुए रवाना

चापड़ा. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा वर्ष में एक बार बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा जाती है। हजारों की संख्या में मालवा प्रांत से हिंदू वीर जाते है। इस बार कन्नौद जिले से 8 लोग बाबा बूढ़ा अमरनाथ को जा रहे हैं जिसमें जिला सह मंत्री धर्मेंद्र गुरु, जिला संयोजक प्रवीण दांगी, जिला गोरक्षा प्रमुख उमाशंकर दांगी, बागली प्रखण्ड के उपाध्यक्ष भाई नीरज गुर्जर खातेगांव प्रखंड संयोजक अक्षय दुबे, साथ में तारु पटेल, आकाश प्रकाश व कई कार्यकर्ता यात्रा के लिए रवाना हुए, जिन्हें चापडा चौराह पर जिला मंत्री सुमेर सिंह फोजी ओर जिला धर्मयात्रा प्रमुख आनंद शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेंधव दरा विदाई दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो