रिश्तों की गरिमा कुछ लोगों से संभाले नहीं संभलती। एक मामले में एक जेठानी ने अपनी ही देवरानी का गला घोंट दिया।
रिश्तों की गरिमा कुछ लोगों से संभाले नहीं संभलती। एक मामले में एक जेठानी ने अपनी ही देवरानी का गला घोंट दिया। घटना बालेसर के एक गांव की है। शनिवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। बालेसर पुलिस ने मृतका की जेठानी को गिरफ्त में ले लिया।
बालेसर पुलिस ने कहा कि बेलवारानाजी गांव में पानीदेवी (24) पत्नी कानाराम की उसकी ही देवरानी को घर में मार डाला। जेठानी ने पानी देवी की गला घोट कर जान ले ली। सूत्रों की मानें तो एक छोटे से विवाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया और वो विवाद पानी देवी की मौत ले आया।
सुबह बालेसर अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया व जेठानी को हिरासत में ले लिया। मृतका की जेठानी से पूछताछ चल रही है। इस संबंध में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।