scriptमेरी ड्यूटी बदल गई, चोरों को खुद पकड़ो | My duty changed, grab the thieves themselves | Patrika News

मेरी ड्यूटी बदल गई, चोरों को खुद पकड़ो

locationसूरतPublished: Apr 08, 2018 12:56:00 pm

तीन-चार बार फोन करने पर घटना के 10 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची

patrika
बारडोली. तहसील के अस्तान गांव में शुक्रवार रात दो चोर घर में घुस कर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे कमरें में सो रहे दम्पती की नींद खुल गई। इसके बाद दम्पती ने चोरों को पकडऩे का प्रयास किया तो हाथापाई कर चोर भाग निकले और जाते-जाते चोरों ने परिवर पर पथराव भी किया। परिवार ने जब पुलिस को घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया तो बारडोली थाने से जवाब मिला कि अभी ड्यटी सिफ्ट बदलने से अभी कोई नहीं है। आप स्वयं ही चोरों को पकड़ो। वहीं परिजनों के तीन-चार बार फोन करने पर घटना के 10 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
अस्तान गांव के पटेल फलिया निवासी योगेश नटवर पटेल किसान है। उनके घर में उनकी पत्नी, दो संतान और माता-पिता रहते हैं। शुक्रवार रात योगेश अपनी पत्नी के साथ घर के प्रथम मंजिल के कमरें में सो रहे थे। वहीं उनके मााता-पिता नीचे के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात को दूसरे कमरे से आवाज आने पर योगेश और उनकी पत्नी जागृति की नींद खुल गई। कमरे में जाकर देखा तो दो व्यक्ति चोरी कर रहे थे। दम्पती को देखते ही दोनों चोर भागने लगा तो योगेश और जागृति ने दोनों को पकड़ लिया। वहीं चोरों ने दम्पती से हाथापाई कर मौके से भाग निकले।
चोरों ने जाते-जाते परिजनों पर पथराव भी किए। परिजनों को शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने बारडोली थाने मे फोन किया तो पुलिस स्टेशन से जवाब मिला कि अभी हमारी सिफ्ट बदल गई है। यहां कोई नहीं है आप स्वयं चोरों को पकड़ो, ऐसा कहकर फोन रख दिया। इसके बाद दो तीन बार फोन करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के करीब 10 घंटे बाद दोपहर 2 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस मामले मे अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
चोरों घर से 5 हजार 800 नकद, चांदी व सोने के एक-एक सिक्के चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में घुसने से पहले घर के मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। अंदर घुसने के बाद योगेश के माता-पिता के कमरे को भी बाहर से बंद कर चोरी करने लगे, जबकि योगेश का कमरा बाहर से बंद नहीं किया था। मकान मालकिन जागृति ने बताया कि उनके पति ने थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी, तो सामने से एक महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि अभी तो हमारी ड्यूटी बदल गई है। आप ही चोर को पकड़ लो। अभी कोई नहीं आ सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो