scriptभीड़भाड़ से दूर भारत की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं हनीमून | Best honeymoon destinations for peace lovers | Patrika News

भीड़भाड़ से दूर भारत की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं हनीमून

Published: Nov 11, 2016 01:13:00 pm

भारत में इन जगहों पर नहीं मिलती टूरिस्ट्स की ज्यादा भीड़, आप मना सकते हैं यहां हनीमून

Honeymoon

Honeymoon

नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और अब इसके साथ ही हनीमूनर्स की डेस्टिनेशन हंट भी शुरू हो जाएगी। ज्यादातर कपल्स ऐसी जगहों पर हनीमून के लिए जाना पसंद करते हैं जहां ज्यादा भीड़भाड़ न हो, लेकिन अभी टूरिस्ट सीजन पीक पर है तो जिनते भी पॉपुलर हनीमून डेस्टिनेशंस हैं सब फुल ही मिलेंगे। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां पढ़ें भारत के ही कुछ ऐसे हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में जहां आप एकांत में अपने जीवनसाथ का साथ और प्यार पा सकते हैं।

मेघामलाई

ये खूबसूरत हिलस्टेशन तमिलनाडु की शान है। खूबसूरत चाय और इलायची के बागान इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। मेघामलाई सेंचुरी यहां के प्रमुख स्थानों में से एक है।

गावी

Gavi

गावी केरला के इडूक्की जिले में पड़ता है। ये पेरियार टाइगर रिजर्व का पार्ट है इसलिए यहां पर आना थोड़ा मुश्किल होता है। यहां पर आने से पहले परमिशन की जरुरत पड़ती है जो फोरेस्ट डिपार्टमेंट देते हैं। शहर की भागदौड़ से दूर ये जगह आपको अलग सा सुकून देगी।

जोरहाट

जोरहाट आसपास के चाय के बागानों से भरा पड़ा है। जोरहाट असम में पडऩे वाली एक खूबसूरत जगह है। अगर आप काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने जाते हैं तो इस जगह जाना न भूलें। यकीनन आपको यहां आकर सुकून मिलेगा।

कल्पा

कल्पा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है। समुद्र तल से 2758 मीटर की ऊंचाई पर बसा, कल्पा पहले किन्नौर क्षेत्र का मुख्यालय था। हालांकि, बाद में रेकांग पेओ शहर से इसे बदल दिया गया था। यात्री सुंदर सतलुज नदी को महान हिमालय से नीचे बहते और किन्नौर के चट्टानी सतह से गुजरते देख सकते हैं।


उनाकोटी

Unakoti

उनाकोटी के पहाड़ों पर की गई नक्काशी यहां के खूबसूरत नजारों में से एक है। यहां के खूबसूरत झरने आपका मन मोह लेंगी और एक बार को आपके अंदर ये फीलिंग जरूर आएगी कि आप यहीं पर बस जाएं। उनाकोटी त्रिपुरा का एक खूबसूरत शहर है।

हर की दून घाटी

चमोली जनपद की प्रसिद्ध तीर्थ स्थली बद्रीनाथ धाम के पास गंधमादन पर्वत पर स्थित फूलों की घाटी या वैली ऑफ फ्लावर्स। इतनी ही सुंदर पर अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध फूलों की एक और घाटी उत्तराखंड राज्य में उत्तरकाशी जनपद के मौरी विकास खंड स्थित टांस घाटी में है जो हर की दून के नाम से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। यहां की खूबसूरती के आप मुरीद हो जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो