scriptUP में शाम को गायब हुई महिला , दो घंटे बाद बदहवास हाल में मिली | lady gangraped by four men | Patrika News
देवरिया

UP में शाम को गायब हुई महिला , दो घंटे बाद बदहवास हाल में मिली

इसी दौरान किसी ने महिला की बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला बोल रही है कि किन-किन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है।हालांकि, मामले में सुलह-समझौता को लेकर पंचायत भी होना बताया जा रहा है। बगीचे में करीब 15-20 वर्ष से कुछ परिवारों ने डेरा डाला है। छह माह पूर्व भी एक युवती से ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस बोली यह मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।

देवरियाFeb 21, 2024 / 04:41 pm

anoop shukla

UP में शाम को गायब हुई महिला , दो घंटे बाद बदहवास हाल में मिली

UP में शाम को गायब हुई महिला , दो घंटे बाद बदहवास हाल में मिली

जिले के कपरवार क्षेत्र में चार हैवानों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक बगीचे से महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी तलाश के बाद महिला करीब दो घंटे बाद एक ईंट भट्ठे के पास से मिली। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। आरोपी कार्यक्रम में आए थे। जहां से महिला को अगवा कर लिए।क्षेत्र के एक बगीचे में सोमवार शाम को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सभी लोग डीजे पर थिरकते हुए मौका देखकर महिला को उठा ले गए। जहां सभी ने एक ईंट भट्ठा स्थित पथेरी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
सात बजे गायब हुई महिला , ईंट भट्टे पर बदहवास हाल में मिली

महिला सात बजे अचानक गायब हुई और काफी तलाश के बाद करीब दो घंटे बाद पथेरी में मिली। बदहवास महिला होश में आई तो उसने डाॅयल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की। इसी दौरान किसी ने महिला की बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला बोल रही है कि किन-किन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है।हालांकि, मामले में सुलह-समझौता को लेकर पंचायत भी होना बताया जा रहा है। बगीचे में करीब 15-20 वर्ष से कुछ परिवारों ने डेरा डाला है। छह माह पूर्व भी एक युवती से ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस बोली यह मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। प्रथमदृष्टया डीजे पर नाचने के दौरान विवाद होने की भी बात कही जा रही है। महिला के आरोप की जांच कराई जा रही है। घटना में सत्यता होगी तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Home / Deoria / UP में शाम को गायब हुई महिला , दो घंटे बाद बदहवास हाल में मिली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो