script

गाय को डंडा मारने से नाराज मनबढ़ों ने दलित को पीट-पीटकर मार डाला

locationदेवरियाPublished: Aug 27, 2018 01:27:29 am

देवरिया की घटना

Dalit youth murder: Main accused on remand, two arrested

Dalit youth murder: Main accused on remand, two arrested

गाय के सींग मारने के विवाद में देवरिया जिले में मनबढ़ों ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मारने के बाद नदी किनारे छोड़ दिया। देर रात तक खोजने के बाद बेहद गंभीर अवस्था में परिवारीजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
बताया जा रहा है कि देवरिया के मोतीपुर गांव के रहने वाले 21 साल का युवक सनोज अपने सुअरों को लेकर शनिवार को दोपहर बाद को घर से निकला था। वह नदी किनारे सुअरों को छोड़ रखा था। उसी समय वहां चर रही एक गाय ने सनोज को सींग मार दी। सनोज ने गाय पर डंडा चला दिया। यह बात गाय मालिक सुभाष साहनी को नागवार लगी। इस मामले को लेकर सनोज व सुभाष साहनी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते सुभाष साहनी ने अपने साथियों को भी बुला लिया। बताया जा रहा कि इसके बाद सुभाष साहनी और उसके साथियों ने सनोज को लाठी-डंडों से मारकर अधमरा कर दिया। खूब मारने के बाद सनोज को इन लोगों ने नदी किनारे अधमरे हाल में छोड़ दिया। रात में परिवारीजन सनोज की तलाश शुरू कर दी। नदी के पास परिजन सनोज को घायल अवस्था में मिला। आननफानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान सनोज ने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया।
रविवार की सुबह परिवारीजन ने पुलिस को इत्तला की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो