scriptपार्टी MLA का राहुल गांधी को पत्र-‘कांग्रेस को भी निभानी चाहिए राम मंदिर निर्माण में भागीदारी’, इसलिए बताया जरूरी | MLA Pradeep Yadav Wrote Rahul To Contribute In Ram Mandir Construction | Patrika News
देवघर

पार्टी MLA का राहुल गांधी को पत्र-‘कांग्रेस को भी निभानी चाहिए राम मंदिर निर्माण में भागीदारी’, इसलिए बताया जरूरी

राहुल गांधी के साथ ही उन्होंने विभिन्न बड़े राजनीतिक दलों के मुखियाओं से भी ऐसा करने की अपील की है (Ram Mandir Bhumi Pujan) (Ayodhya Ram Mandir Construction) (Rahul Gandhi) (Jharkhand MLA Pradeep Yadav) (Jharkhand News) (Deoghar News) (MLA Pradeep Yadav Wrote Rahul Gandhi To Contribute In Ram Mandir Construction)…

देवघरJul 20, 2020 / 06:03 pm

Prateek

पार्टी MLA का राहुल गांधी को पत्र-'कांग्रेस को भी निभानी चाहिए राम मंदिर निर्माण में भागीदारी', इसलिए बताया जरूरी

पार्टी MLA का राहुल गांधी को पत्र-‘कांग्रेस को भी निभानी चाहिए राम मंदिर निर्माण में भागीदारी’, इसलिए बताया जरूरी

देवघर,रांची: दुनियाभर के राम भक्तों के लिए आने वाली पांच अगस्त एक भावुक और ऐतिहासिक पल होगा। इस दिन अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। खुद पीएम मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी बीच कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले विधायक ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें

Black Hole ने इंसानों की तरह पहली बार झपकी पलकें, वैज्ञानिकों ने किया दावा

ऐसा करने वाले प्रदीप यादव झारखंड की पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से विधायक है। राहुल गांधी के साथ ही उन्होंने विभिन्न बड़े राजनीतिक दलों के मुखियाओं से भी ऐसा करने की अपील की है। इसके पीछे उनका कहना है कि इस पुण्य कार्य में सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई खास दल ही इस दिशा में पहल करता है या केवल वही भागीदारी निभाता है तो इसकी आड़ में भविष्य में वह राजनीति भी करना चाहेंगे।

 

पार्टी MLA का राहुल गांधी को पत्र-'कांग्रेस को भी निभानी चाहिए राम मंदिर निर्माण में भागीदारी', इसलिए बताया जरूरी
प्रदीप यादव झारखंड की पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से विधायक है IMAGE CREDIT:

यह भी पढ़ें

Corona Update: देश में रिकॉर्ड 40,425 नए केस के साथ 11 लाख के पार हुआ आंकड़ा, एक दिन में 681 मरीजों की मौत

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करना देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश के सभी संगठन एवं राजनीतिक दल के नेता व पूरे देश की जनता यदि निर्माण में भागीदारी निभाती है तो किसी खास संगठन की छाप भगवान के मंदिर पर नहीं पड़ेगी। प्रदीप यादव ने उम्मीद व्यक्त की कि सभी राजनीतिक दल उनके आग्रह को स्वीकार करेंगे। राहुल गांधी के साथ ही प्रदीप ने पत्र की प्रतिलिपि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, टीआरएस अध्यक्ष केसीआर, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, राजद अध्यक्ष लालू यादव, वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी, बसपा अध्यक्ष मायावती, और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को भी भेजी है।

यह भी पढ़ें

Jallianwala Bagh की गैलरी में लगी महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरें, विवाद के बाद PM Modi से की शिकायत

यादव ने राम मंदिर निर्माण समिति और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर पीएम मोदी के साथ ही भूमि पूजन के कार्यक्रम में अन्य पार्टी प्रमुखों या उनके प्रतिनिधियों को बुलाने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें

खुलासा: अप्रैल माह में ही Vladimir Putin समेत कई अरबपतियों ने कोरोना का टीका लगवा लिया था

गौरतलब है कि प्रदीप यादव ने झाविमो के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। फिलहाल स्पीकर का फैसला इस मामले में नहीं आया है इसलिए उन्हें तकनीकी रूप से निर्दलीय विधायक माना जाता है।

Home / Deoghar / पार्टी MLA का राहुल गांधी को पत्र-‘कांग्रेस को भी निभानी चाहिए राम मंदिर निर्माण में भागीदारी’, इसलिए बताया जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो