scriptराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बाबाधाम में पूजा-अर्चना की | jharkhand Governor Draupadi Murmu worshiped in Baba dham | Patrika News

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बाबाधाम में पूजा-अर्चना की

locationदेवघरPublished: Aug 14, 2018 02:33:07 pm

Submitted by:

Prateek

राज्यपाल ने कहा कि आज पूजा के दौरान इन्होंने झारखंड की सुख समृद्धि और विकास के लिए बाबा भोले से प्रार्थना की…

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची।पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल द्वारा बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर मानसरोवर के समीप बने मेला नियंत्रण कक्ष का अवलोकन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र में हो रही गतिविधियों का जायजा लेते हुए यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं से वार्तालाप कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी। राज्यपाल ने प्रशासनिक इंतजाम की जमकर सराहना की इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और भक्त सादगी पूर्वक जीवन बिताते हैं इसलिए भक्तों से यह आग्रह है कि वे यहां सालों भर तो नहीं आ सकते लेकिन साल भर मन में शिव का सुमिरन करें ताकि इनका जीवन पूरे साल सादगी भरा रहे।


राज्यपाल ने कहा कि आज पूजा के दौरान इन्होंने झारखंड की सुख समृद्धि और विकास के लिए बाबा भोले से प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि इसे विश्वस्तर का धाम बनाया जाएगा। इस मेले में राज्य सरकार ने बेहतर काम किया है और यात्री भी काफी खुश है। राज्य सरकार ने जो प्रारूप तैयार किया था उसको जिला प्रशासन ने बखूबी अमली जामा पहनाया है। राज्यपाल ने अनुरोध किया है कि देवघर जो बाबा धाम के नाम से जाना जाता है इसे विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए सरकार और स्थानीय लोगों के साथ-साथ भक्तों का भी सहयोग चाहिए, सब मिलकर सहयोग करते हुए काम करेंगे तो अपने आप यह विश्व के मानचित्र पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास है कि आगे आने वाले वर्षों में श्रावणी मेला के दौरान यहां आगन्तुक कांवरियों को और भी बेहतर सुविधाएँ दी जाय, ताकि उन्हें यहां किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे सुगम जलार्पण कर सके।

 

इसके अलावा मेला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी किये जाने के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हेंने कहा कि इस वर्ष मेला क्षेत्र में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिसके द्वारा मेला क्षेत्र में हो रहे गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग के लिए इस वर्ष मेला नियंत्रण कक्ष के प्रयोग के रूप में एक नई पहल की गयी है जो कि अपने आप में काफी कारगर सिद्ध हो रही है। इससे प्रशासनिक स्तर पर मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने में आसानी हो रही है।


इस मौके पर देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रामनिवास यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, देवघर विकास चन्द्र श्रीवास्तव, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता देवलाल उरांव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ए0बी0 रॉय सहित विभिन्न अधिकारी आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो