scriptदंपत्ति ने कुएं में कूदकर दे दी जान,खुदखुशी के पीछे की वजह कर देगी हैरान | couple committed suicide in lohardaga district jharkhand | Patrika News

दंपत्ति ने कुएं में कूदकर दे दी जान,खुदखुशी के पीछे की वजह कर देगी हैरान

locationदेवघरPublished: Jan 21, 2019 08:08:33 pm

Submitted by:

Prateek

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत डांड़ी कोचा गांव निवासी मोनिका उरांव (20 वर्ष) और लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत हेसल बसार टोली निवासी स्वर्गीय रामविलास उरांव के पुत्र कृष्णा उरांव (22 वर्ष) के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने 3 साल पहले साथ में रहने का फैसला लिया…

suicide

suicide

(लोहदरगा,देवघर): झारखंड के लोहरदगा जिले में दंपत्ति ने रविवार की रात घर के समीप एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह कुएं से दोनों का शव बरामद किया गया। घटना आपसी विवाद में होने की बात सामने आ रही है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत डांड़ी कोचा गांव निवासी मोनिका उरांव (20 वर्ष) और लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत हेसल बसार टोली निवासी स्वर्गीय रामविलास उरांव के पुत्र कृष्णा उरांव (22 वर्ष) के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने 3 साल पहले साथ में रहने का फैसला लिया। दोनों हेसल बसार टोली में ही कृष्णा के घर में रहने लगे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हो रहा था, मोनिका गर्भवती थी।


कहा जा रहा है कि रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पहले तो मोनिका घर से निकल कर बाहर चली गई, इसके बाद कृष्णा भी उसके पीछे-पीछे निकल गया। जब दोनों काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। फोन लगाने पर कृष्णा का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इसी बीच सोमवार की सुबह घर के समीप ही कुएं के पास कृष्णा और मोनिका का चप्पल दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश प्रसाद दल बल के साथ हेसल बसार टोली पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से कृष्णा और मोनिका के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो