script

चीन में उत्तराखंड पुलिस के इन जांबाजों ने बजाया भारत का डंका, इतने पदक कर लिए अपने नाम

locationदेहरादूनPublished: Aug 19, 2019 05:07:34 pm

World Police and Fire Games: उत्तराखंड पुलिस ( Uttarakhand Police ) के दोनों जवानों ने चीन में भारत का परचम लहराया है, World Police and Fire Games 2019 में दोनों ने…

World Police and Fire Games

चीन में उत्तराखंड पुलिस के इन जांबाजों ने बजाया भारत का डंका, इतने पदक कर लिए अपने नाम

(देहरादून): चीन की धरती पर चल रहे विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2019 ( World Police and Fire Games 2019 ) में उत्तराखंड पुलिस ( Uttarakhand Police ) के दो जांबाज जवानों ने भारत का परचम लहराया है। दोनों जवानों ने तीन पदक अपने नाम किए है। जिनमें विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में एक गोल्ड, एक रजत व वेट लिफ्टिंग में एक कांस्य पदक शामिल है।

 

दो पदक अपने नाम

जानकारी के मुताबिक चीन के चैगडू शहर में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स में 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रविन्द्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी के साथ उन्होंने पांच हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है।

 

शुरू से दिला रहे है पदक

बता दें कि खटीमा निवासी रविन्द्र उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएससी में तैनात हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में पुलिस विभाग ज्वॉइन किया था। इसके बाद से वह लगातार एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उत्तराखंड पुलिस को पदक दिला रहे हैं।

 

2015 में झटका था गोल्ड

रविंद्र वर्ष 2015 के नेशनल गेम्स में भी पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके बाद वह एक वर्ष तक पीठ दर्द की समस्या के चलते वह खेल से दूर रहे। दर्द ठीक होते ही उन्होंने जोरदार वापसी की।

 

वेट लिफ्टिंग में भी उत्तराखंड पुलिस को पदक

उत्तराखंड पुलिस के एक और जवान ने चीन में भारत का परचम लहराया है। ASI मुकेश पाल ने पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकेश हल्द्वानी के निवासी है। कड़ी मेहनत से दोनों ने यह मुकाम हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो