script

टल गया मंत्रिमंडल विस्तार, कुल 3 मंत्रियों के पद रिक्त

locationदेहरादूनPublished: Sep 16, 2019 09:59:50 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Uttarakhand news update: प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री खास रणनीति के तहत अपने मंत्रिमंडल विस्तार..

टल गया मंत्रिमंडल विस्तार, कुल 3 मंत्रियों के पद रिक्त

टल गया मंत्रिमंडल विस्तार, कुल 3 मंत्रियों के पद रिक्त

देहरादून. प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री खास रणनीति के तहत अपने मंत्रिमंडल विस्तार को टालने के मूड में हैं। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को पंचायत चुनाव में तत्काल प्रभाव से लग जाने को कहा है। मंत्रियों को जल्द ही विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा विधायकों को पंचायत का दायित्व सौंप जाएगा। ताकि भाजपा का प्रदर्शन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढिय़ा हो सके। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव के बाद अपने मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। जो मंत्री सरकार द्वारा दिए गए निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएंगे। उनके विभागों में फेरबदल किए जाने की भी संभावना है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पदों में से मात्र एक पद ही पंचायत चुनाव के बाद भरे जाने की संभावना है।

ढाई साल से रिक्त हैं पद

टल गया मंत्रिमंडल विस्तार, कुल 3 मंत्रियों के पद रिक्त

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में दो पद पिछले ढ़ाई साल से रिक्त पड़े हुए हैं। जबकि एक पद अभी हाल ही में वित्त मंत्री प्रकाश पंत की मौत के बाद खाली हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भी चाह रहे हैं कि प्रकाश पंत की मृत्यु के बाद जो पद रिक्त चल रहा है उसी को भरा जाए। शेष दो मंत्रियों के रिक्त पदों को भरे जाने की संभवाना नहीं है। असल में मंत्री के दावेदारों की संख्या काफी ज्यादा है मंत्रिमंडल में कुल तीन मंत्री के पद खाली हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 9 मंत्री हैं जिनमें 2 राज्य मंत्री और शेष कैबिनेट मंत्री हैं। तीन मंत्री बन जाने पर मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में निर्धारित मानकों के तहत मंत्रियों की संख्या पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि दो राज्य मंत्रियों में से मुख्यमंत्री एक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा पंचायत चुनाव के बाद दे सकते हैं।

यह बोले सीएम

टल गया मंत्रिमंडल विस्तार, कुल 3 मंत्रियों के पद रिक्त

मंत्रिमंडल विस्तार समय आने पर किया जाएगा। अभी तो सिर पर पंचायत चुनाव है। मंत्रियों के काम काज का आकलन भी किया जा रहा है। सभी को जिम्मेदारी पंचायत चुनाव की सौंपी गई है।
– त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

ट्रेंडिंग वीडियो