scriptउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका | heavy rain alert in uttarakhand | Patrika News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

locationदेहरादूनPublished: Mar 02, 2019 07:21:45 pm

Submitted by:

Prateek

मौसम के बिगड़ रहे मिजाज को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान और उत्तराखंड आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को विशेष रूप से अलर्ट जारी किया है…

(देहरादून): उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश और बर्फबारी की वजह से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही सर्दी भी फिर से लौट आई है।

 

पर्यटकों को भी दी पहाडी क्षेत्रों में न जाने की हिदायत

मौसम के बिगड़ रहे मिजाज को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान और उत्तराखंड आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को विशेष रूप से अलर्ट जारी किया है। साथ ही पर्यटकों को चेतावनी भी दी है कि पर्यटन क्षेत्रों या फिर धार्मिक स्थलों की ओर जाने के पहले जिला प्रशासन से अनुमति जरूर लें। विशेष रूप से पर्वतीय जनपदों नैनीताल,पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ी जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों पर आगामी तीन दिनों तक भारी हिमपात की संभावना है। इसलिए पर्यटकों से कहा गया है कि इन जनपदों में फिलहाल जाने से परहेज करें।


आपदा प्रबंधन की टीम के कर्मचारियों की छुट्टिया रद्य

आपदा प्रबंधन ने सभी जनपदों में तैनात आपदा प्रबंधन की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द करने की घोषणा की है। साथ भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों पर खासकर नजर रखने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। परिवहन विभाग से कहा गया है कि पर्वतीय जनपदों में रात के समय दो तीन दिनों तक वाहनों को बंद रखें। विशेष परिस्थितियों में संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से या फिर पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के बाद ही रात के समय वाहनों का प्रयोग करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो