scriptसचिवालय में किसका ‘खौफ’, बाहर निकल ये क्या करने लगे लोग | Dengue spread in Uttarakhand | Patrika News

सचिवालय में किसका ‘खौफ’, बाहर निकल ये क्या करने लगे लोग

locationदेहरादूनPublished: Aug 16, 2019 08:57:28 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Uttarakhand: सचिवालय परिसर में लगे कूलरों में लार्वा पाए जाने के बाद चेते सचिवालय प्रशासन ने कूलरों से पानी खाली करने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक सुभाष जोशी…

Dengue spread in Uttarakhand

सचिवालय में किसका ‘खौफ’, बाहर निकल ये क्या करने लगे लोग

देहरादून. सचिवालय परिसर में लगे कूलरों में लार्वा पाए जाने के बाद चेते सचिवालय प्रशासन ने कूलरों से पानी खाली करने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक सुभाष जोशी जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी, दून ने टीम सहित सचिवालय के कूलरों का निरीक्षण किया। कूलरों में लार्वा पाए जाने के बारे में सचिव सचिवालय प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही उन्होंने सारे जूनियर को कूलर में पानी खाली करने के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही पूरे कैंपस को साफ सुथरा रखने को कहा जिससे कोई अधिकरी डेंगू की चपेट में न आए।
जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी जोशी ने बताया कि टीम के साथ जब कूलर साफ करने गए तो बड़ी संख्या में कूलरों में लार्वा पाए गए। ऐसे में सचिव सचिवालय प्रशासन इन्दुधर बौड़ाई द्वारा अपने अधिनस्थ को बुलाकर सारे कूलरों के पानी को खाली करने के लिए निर्देश दिए। बता दें की दून में उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों की संख्या चार शतक पार कर गई है। इनमें 267 पुरुष हैं वहीं 136 महिलाएं हैं। दून में कुल मरीजों की संख्या बढक़र 391 पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस मसले पर कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है। डेंगू का प्रकोप लगातार चरम पर है।
Dengue spread in Uttarakhand
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो