scriptउत्तराखंड में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप,पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत | BJP won all lok sabha seats in uttarakhand | Patrika News

उत्तराखंड में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप,पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

locationदेहरादूनPublished: May 23, 2019 08:19:30 pm

Submitted by:

Prateek

पांचों सीटों पर भाजपा की जीत से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सियासी कद और अधिक बढ़ गया है…

bjp leaders

bjp leaders

(देहरादून): भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में (lok sabha election 2019 result) क्लीन स्वीप करते हुए पांचों सीटों पर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। नैनीताल सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 3,37,149 वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड में मोदी मैजिक की बदौलत भाजपा 2014 के चुनाव परिणाम को दोहराने में कामयाबी रही। राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड जीत दर्ज की।


अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करीब 2,21,154 वोटों से हराया। गढ़वाल सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खण्डूड़ी को करीब 2,85,003 वोटों से पराजित किया। हरिद्वार सीट पर मौजूदा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 2,54,786 वोटों के बड़े अंतर से हराया। टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह को 2,93,267 वोटों से शिकस्त दी। सबसे चर्चित नैनीताल सीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 2,54,786 वोटों के बड़े अंतर से हराया। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेशाध्यक्ष की हार से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं पांचों सीटों पर भाजपा की जीत से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सियासी कद और अधिक बढ़ गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो