script15 अगस्त पर चीन और नेपाल की सीमा से भारत में घुसपैठ की आशंका, बढाई गई सुरक्षा | Alert On 15 August: Security Extend On India Nepal, India China Border | Patrika News

15 अगस्त पर चीन और नेपाल की सीमा से भारत में घुसपैठ की आशंका, बढाई गई सुरक्षा

locationदेहरादूनPublished: Aug 14, 2019 07:56:47 pm

Submitted by:

Prateek

Alert On 15 August: उत्तराखंड ( Uttarakhand News ) में नेपाल ( Nepal Border ) और चीन ( China Border ) से लगने वाली ( India China Border ) अंतर्राष्ट्रीय सीमा ( India Nepal Border ) पर सुरक्षा बढ़ाई गई है, सुरक्षा एजेंसियों ( India Security Agencies ) का कहना है कि…

Alert On 15 August

15 अगस्त पर चीन और नेपाल की सीमा से भारत में घुसपैठ की आशंका, बढाई गई सुरक्षा

(देहरादून,हर्षित सिंह): पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस ( 15 August 2019 ) समारोह के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए पुख्त़ा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस सिलसिले में चीन और नेपाल से लगने वाली उत्तराखंड की सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस पर सीमा के जरिए देश में घुसपैठ होने की आशंका व्यक्त की है। इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में चीन और नेपाल से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसबी, पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।


चीन सीमा पर आईटीबीपी ( ITBP ) सुरक्षा बढ़ी

Alert On 15 August

भारत से नेपाल और नेपाल से भारत में आसानी से आया जाया जा सकता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा से आने जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं भारत चीन सीमा पर आईटीबीपी सुरक्षा बल बढ़ा दिया गया है।


उल्लेखनीय है अनुच्छेद 370 ( Article 370 ) निष्प्रभावी होने के बाद बाद आतंकी देश में घुसपैठ करने की जुगत में हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां चौबीस घंटे अलर्ट पर हैं। सुरक्षा बलों द्वारा निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि सुरक्षा बलों को विशेष रूप से टनकपुर और बनबसा से लगी नेपाल सीमाओं पर नजर रखने को कहा गया है।

 

ड्रोन की मदद से निगरानी

Alert On 15 August

इसके अलावा एजेंसियों को चोर रास्तों पर नजर रखने को कहा गया है। हांलाकि विशेषज्ञों का मानना है कि चोर रास्तों पर निगरानी रखने के लिए सीमाओं पर पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं है, इसके चलते सुरक्षा बलों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही चीन सीमा पर भी आईटीबीपी जवान ड्रोन की मदद से सीमाओं पर नजर बनाए हुए हैं।


संदिग्धों की धरपकड़ जारी

Alert On 15 August

वरिष्ठ ( Uttarakhand Police ) पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, होटलों और ढाबों से संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है। इसके साथ ही होटल स्वामियों को किसी पर शक होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा है। इसके साथ ही बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।


वहीं स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में सभी जिलों में झंडारोहण के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। देहरादून के मुख्य आयोजन स्थल परेड़ ग्राउंड के आसपास वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात डायवर्ट रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो