scriptउल्लुओं को शिकारियों से बचाने के लिए लगाई फोर्स!…तंत्र क्रिया में यूं आता है काम | Alert In Uttarakhand For Owl Security, Ullu Se Jadu Tona Tantra Mantr | Patrika News

उल्लुओं को शिकारियों से बचाने के लिए लगाई फोर्स!…तंत्र क्रिया में यूं आता है काम

locationदेहरादूनPublished: Oct 07, 2019 10:04:56 pm

Submitted by:

Prateek

जिस उल्लू को आम दिनों में देखना अशुभ माना जाता है, दिवाली के समय (Alert In Uttarakhand For Owl Security) उसकी (Tantrik Kriya Me Ullu Ka Kaam) मांग (Vashikaran Ke Tarike) बढ़ जाती है, तांत्रिक क्रिया (Ullu Se Jadu Tona) में इसका उपयोग (Ullu Se Tantra Mantr) किया जाता है…

Vashikaran Ke Tarike, Alert In Uttarakhand For Owl Security, Tantrik Kriya Me Ullu Ka Kaam, Ullu Se Jadu Tona, Ullu Se Tantra Mantr

उल्लुओं को शिकारियों से बचाने के लिए लगाई फोर्स!…तंत्र क्रिया में यूं आता है काम

(देहरादून): दिवाली (Diwali 2019) का त्योहार आते ही पौराणिक रूप से लक्ष्मी जी का वाहन माने जाने वाले उल्लू की जान पर बन आती है। तंत्र पूजा (Tantra Mantra) में उल्लूओं की मांग इस कदर बढ़ जाती है कि, इनके दाम दस हजार से लेकर लाख तक पहुंच जाते हैं। इसके चलते शिकारियों से उल्लुओं को खतरा बढ़ जाता है। इसको लेकर वन विभाग द्धारा राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

गार्डों की संख्या में इजाफा

जानकारी के मुताबिक अलर्ट के तहत वन क्षेत्र में गश्त लगाने के लिए वन गार्डों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। इन्हें मुस्तैदी से उल्लुओं की सुरक्षा में तैनात रहने को कहा गया है। देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ राजीव धीमान का कहना है कि उल्लू के शिकार की आशंका के मद्देनजर गश्त करने को लेकर मुख्यालय से भी एडवाइजरी जारी हुई है। जानकार बताते हैं कि उल्लू संरक्षित सूची का वन्य प्राणी है। आम दिनों में इन्हें अशुभ माना जाता है, लेकिन दिवाली के अवसर पर तंत्र पूजन के कारण उल्लू की उपयोगिता बढ़़ जाती है। यह स्थिति हर वर्ष दिवाली के समय आती है।

इसलिए होता है तांत्रिक क्रियाओं में उपयोग

Vashikaran Ke Tarike, Alert In Uttarakhand For Owl Security, Tantrik Kriya Me Ullu Ka Kaam, Ullu Se Jadu Tona, Ullu Se Tantra Mantr

मान्यता के अनुसार दिवाली के मौके पर तांत्रिक क्रिया करते समय उल्लू का उपयोग होने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। बलि देने के लिए जंगलों से उल्लू का शिकार किया जाता है। लोगों का मानना है कि इससे जीवन के धन धान्य में वृद्धि होती है। लालचवश लोग उल्लू का शिकार कर इसका उपयोग करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो