scriptनिगम को लग रही है लाखों रुपए की चपत… | The corporation is looking for millions of rupees ... | Patrika News

निगम को लग रही है लाखों रुपए की चपत…

locationदौसाPublished: Nov 14, 2018 11:03:12 am

Submitted by:

Rajendra Jain

दिन में ही जल रही है रोडलाइटें

The corporation is looking for millions of rupees ...

निगम को लग रही है लाखों रुपए की चपत…

बांदीकुई. शहर में टाइमर स्विच नहीं लगाए जाने के कारण दिन में ही रोडलाइट जलती रहती हैं। इससे निगम प्रशासन को लाखों रुपए का चूना लग रहा है, लेकिन पालिका प्रशासन एवं निगमम का बिजली का दुरुपयोग रोकने की ओर कोई ध्यान नहीं है। इसका खामियाजा आमजन को झेेलना पड़ रहा है।
जानकारी केे अनुसार राज्य सरकार की ओर से शहर में करीब साढ़ेे 4 हजार एलईडी लगाया जाना तय है। इसमेंं से करीब दो हजार एलईडी शहर के प्रमुख मार्गों पर लगा दी गई हैं, लेकिन इन रोडलाइट मे से कुछ जगह पर टाइमर स्विच नहीं लगाए गए हैं तो कई जगह मरम्मत के अभाव में टाइमर स्विच खराब पड़ेे हैं। ऐसे मेें दिनभर रोडलाइट जलने से बिजली का दुरुपयोग हो रहा है। इसका अतिरिक्त भार आम उपभोक्ता को झेेलना पड़ रहा है।
शहर केे सिकंदरा रोड, वाटर वक्र्स कॉलोनी, बसवा रोड एवं कई कॉलोनियों में दिन में ही रोडलाइट जलती दिखाई देती है। जबकि रात्रि प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुचारू बनाए जाने के लिए पालिका प्रशासन ने फेज वायर लगाए जाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपए भी खर्च कर दिए। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन की ओर से करीब एक वर्ष पहले रोडलाइट केे नाम पर लगी ट्यूबलाइट को भी हटवा दिया। इनकी जगह एलईडी लगाई जानी हैंं। इसमें दो हजारर एलईडी तो लगा दी गई, लेकिन करीब ढाई हजार एलईडी अभी तक नहीं लगाई गई हैं। जब एलईडी की सप्लाई पर्याप्त नहीं हुई तो पुरानी रोडलाइट को नहीं हटाया जाना चाहिए। इससे अब लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नगरपालिका चेेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल का कहना है कि दिन में रोडलाइट जलने के बारे में जानकारी नहीं है। पालिका की ओर सेे कुछ जगह तो टाइमर स्विच लगवा दिए गए हैंं और जो जगह बची हैं, वहांं भी टाइमर स्विच लगवा दिए जाएंगे। खराब पड़े टाइमर स्विचों की भी शीघ्र मरम्मत करा दी जाएगी।
बांदीकुई में सफाई निरीक्षक लगाया
दौसा. बांदीकुई नगरपालिका में आठ वर्ष से रिक्त सफाई निरीक्षक पद पर अशोक धवन को लगा दिया है। अधिशाषी अधिकारी शुभम गुप्ता ने बताया कि बांदीकुई नगर पालिका में विगत आठ वर्षों से सफाई निरीक्षक का पद रिक्त चल रहा था। सफाई निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय के पद पर धवन की नियुक्ति मिलने से नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और अधिक सुधार आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो