scriptपौधे लगाकर लिया सुरक्षा का संकल्प | Plant protection | Patrika News

पौधे लगाकर लिया सुरक्षा का संकल्प

locationदौसाPublished: Jul 12, 2018 03:24:37 pm

Submitted by:

Rajendra Jain

पौधरोपण पुनीत कार्य

Plant protection

पौधे लगाकर लिया सुरक्षा का संकल्प


क्षेत्र में कई स्थानों पर लगाए पौधे

बांदीकुई. अग्रवाल नवयुवक मण्डल की ओर से हरिपुरा रोड स्थित श्मशान घाट मे बुधवार को पौधारोपण किया गया। श्मशान घाट विकास समिति मंत्री गोवर्धनलाल मित्तल ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। ऐसे आयोजनों में सभी की सहभागीदारी आवश्यक है। इस मौके पर 51 पौधे लगाकर सार-संभाल का जिम्मा लिया। संरक्षक आलोक गर्ग ने कहा कि वृक्षों से आक्सीजन मिलती है।

बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। घनश्याम सिंघल ने कहा कि मनुष्य को जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। डॉ. सोनू गोयल, अध्यक्ष अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेशकुमार, एडवोकट श्यामसुन्दर अग्रवाल, गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, दीपक गोयल एवं मंत्री नीरज गोयल भी मौजूद थे। इसके अलावा उपरली बगीची एवं गणेश मंदिर में भी 51 पौधे लगाए गए।

पौधारोपण में निभाएं भागीदारी: बांदीकुई. लायंस क्लब की ओर से हरित मिशन के तहत बुधवार को गांधी पार्क में पौधारोपण किया। मिशन रथ को रवाना किया।


इसमें पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां ने कहा कि दीपक बोलता नहीं है, उसका प्रकाश ही दीपक का परिचय देता है। मनुष्य को भी स्वयं के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए। उसके कर्म ही उसका परिचय देते हैं। ऐसे में पौधारोपण जैसे पुनीत कार्य में आमजन को सहभागीदारी निभानी चाहिए। डॉ.देवेन्द्र मदान ने कहा कि सबको मिलकर पेड़ लगाकर जिंदगी को सुरक्षित करना चाहिए।

प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सेठी ने बताया कि क्लब की ओर से एक हजार पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया गया। थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़, लायंस क्लब अध्यक्ष जेपी वर्मा, सचिव सुभाष सिंहल, कोषाध्यक्ष सुरेश शाहरा, सह सचिव राधामोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष एमएन तिवाड़ी, ऋषि फहतेपुरिया, सह कोषाध्यक्ष प्रताप सैनी, डॉ.मुकेश गोयल, मनमोहन सोनी, डॉ.जीआर लांगड़ी, डॉ. जेऐल मीणा, महेन्द्र अग्रवाल, डॉ. सुमेश विजय, प्रमोद व्यास, रामावतार शर्मा एवं सुमन गुप्ता ने भी पौधारोपण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो