scriptकिया पूजन, खिलाया खीचड़ा | Did the worship, fed | Patrika News

किया पूजन, खिलाया खीचड़ा

locationदौसाPublished: Nov 17, 2018 11:45:27 am

Submitted by:

Rajendra Jain

गोपाष्टमी पर्व मनाया

Did the worship, fed

किया पूजन, खिलाया खीचड़ा

दौसा ग्रामीण. श्रीपिजंरापोल गौशाला जयपुर की ओर से गौसदन दौसा में शुक्रवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान 21 फीट की गोवर्धन प्रतिमा निर्माण कर विधि-विधान से पूजन किया गया। वहीं बाजरा, कांकड़ा एवं गुड़ का 5 क्विंटल का खीचड़ा बनाकर गौशाला में करीब 1500 गायों को खिलाया एवं तिलक लगाकर पूजा की। इस मौके पर व्यवस्थापक अशोक गुप्ता, जितेन खण्डेलवाल, अनिल मेठी, नवल खण्डेलवाल, हितेश, सुन्दरस्वरूप गुप्ता, राजेन्द्र, संजय आदि मौजूद थे। इसी प्रकार विश्व हिन्दू सेना महिला मोर्चा की ओर से कृष्ण गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाता पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष उर्मिला जोशी, मंत्री कलावती गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुमनलता जायसवाल, महामंत्री सपना मीना, नगर अध्यक्ष सरोज मीना, सुशीला पांचाल, ललिता जांगिड़, फूलीदेवी एवं बेबीदेवी आदि ने गौमाता की पूजा कर हरा चारा आदि खिलाया।

विधिक सेवा सप्ताह समापन कल
दौसा. राष्ट्रीय विधिक सेवा सप्ताह का समापन समारोह रविवार सुबह साढ़े 9 बजे जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश रेखा वधवा ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर से न्यायाधिपति गोवर्धन बाढ़दार भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 12 नवम्बर से दौसा जिले में विधिक सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे हैं।
बच्चों को दी विधिक जानकारी
बांदीकुई. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से केेसरीसिंहपुरा राजकीय स्कूल में शुक्रवा को संगोष्ठी आयोजित कर छात्रों को विधिक जानकारी दी गई। अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा व अशोक पोषवाल ने बाल विवाह, दहेज प्रथा से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान चल मोबाइल वैन से जुड़े विधिक अधिकारी भी मौजूद थे।
सभी कांग्रेसी एकजुट
महुवा. कस्बे के मंडावर रोड स्थित पावर हाउस के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार मीणा ने कहा कि सभी कांग्रेसी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जिस किसी उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी चुने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसका सहयोग करें। इस मौके पर एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्ण मुरारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नगेंद्र योगी, ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण मीणा, जिला संगठन मंत्री युवराज सिंह राजपूत, नवीन सिंघल, पुष्पेंद्र कच्छावा, शिवचरण सैनी व नरेश योगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थेे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो