scriptगिरिराज सिंह के बयान पर तेजस्वी हुए आगबबूला, कह दी यह बड़ी बात | tejashwi yadav's reaction on giriraj singh's statement | Patrika News

गिरिराज सिंह के बयान पर तेजस्वी हुए आगबबूला, कह दी यह बड़ी बात

locationदरभंगाPublished: Oct 29, 2018 06:29:40 pm

Submitted by:

Prateek

तेजस्वी यादव आगबबूला हो गए और उन्होंने सिंह पर करारा जवाबी हमला किया…

giriraj singh and tejashwi yadav

giriraj singh and tejashwi yadav

(पटना,दरभंगा): राम मंदिर के मुद्ये पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद से पूरे देश से इस मामले पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। बिहार में इस मुद्ये को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और नवादा सांसद गिरिराज सिंह ने हिंदुओं का सब्र टूटने की बात कही। गिरिराज सिंह के इस बयान पर राजद नेता तेजस्वी यादव आगबबूला हो गए और उन्होंने सिंह पर करारा जवाबी हमला किया।

 

यूं लिया सिंह को आडे हाथ

राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान देकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण पर हिंदुओं का सब्र अब टूट रहा है। सब्र टूट गया तो क्या होगा? इस पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए भड़ास निकाली। कहा कि काहे बड़बड़ा रहे हैं फालतू का? हमसे बड़ा हिंदू हैं का? किसी का सब्र नहीं टूटा है। मंदिर राग अलापने से फुरसत निकाल युवाओं के रोजगार और विकास पर भी कुछ कीजिए।


नीतीश पर भी साधा निशाना

तेजस्वी ने गिरिराज सिंह के बहाने नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया। कहा कि पलटूराम को भी बिहार के युवाओं की चिंता नहीं। वह तो बिहार को बदनाम करने में ही लगे रहते हैं। अयोध्या मसले पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी तक आगे बढ़ा दिया है। उसके बाद तय होगा कि अगली सुनवाई कब होगी। इससे खफा गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को लेकर बयान जारी किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो