scriptदक्षिण बस्तर के स्वर्ग में पहुंचने का रास्ता लगभग तैयार, आप जानना नहीं चाहेगें कि कहां है बस्तर में स्वर्ग | south bastar you will not want to know where is heaven in bstr | Patrika News
दंतेवाड़ा

दक्षिण बस्तर के स्वर्ग में पहुंचने का रास्ता लगभग तैयार, आप जानना नहीं चाहेगें कि कहां है बस्तर में स्वर्ग

आईजी पहुंचे जोड़ा नाला, सड़क निर्माण प्रगति का लिया जायजा…नव निर्मित रेस्टहाउस का किया उद्घाटन, हरियाली देख हुए गदगद

दंतेवाड़ाJan 05, 2018 / 11:27 am

ajay shrivastav

आप जानना नहीं चाहेगें कि कहां है बस्तर में स्वर्ग
दंतेवाड़ा/नकुलनार . अरनपुर-जगरगुंडा सड़क अब अंतिम पड़ाव पर है। केशकाल की तरह बड़े घाटों पर डामरीकरण हो चुका है। मनोरम, मनमोहक पहाडिय़ों की सुंदरता अब बिना भय के निहारी जा सकती है।

आईजी विवेकानंद सिन्हा गुरुवार को जोड़ा नाला पर स्थापित हुए कैंप में पहुंचे। घुमावदार घाट हरे-भरे पहाड़ों को देख बोले दक्षिण बस्तर का स्वर्ग है यह इलाका। माओवादियों ने इस स्वर्ग से लोगों को अछूता कर दिया था। फोर्स उनके किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। सड़क नहीं स्वर्ग के लिए विकास का रास्ता तैयार हो रहा है। विवेकानंद सिन्हा जोड़ा नाला को पार कर पैदल गए। माओवादियों के गढ़ में जवानों के साथ पैदल घुमे। डीआईजी, एसपी, सीआरपीएफ डीआईजी भी मौजूद थे। उन्होंने एसपी कमलोचन कश्यप से पूछा कि इस सड़क को जगरगुंडा तक कब पहुंचा देंगे। इस पर उन्होंने कहा जनवरी माह के अंत या फरवरी के प्रथम सप्ताह में सड़क बहाल हो जाएगी।
जल्द होगी मोबइल नेटवर्किंग की सुविधा
इस इलाके में जैसे ही सड़क सुविधा बहाल होगी, इसके ठीक बाद जवानों की सबसे अहम जरूरत पूरी होगी। मोबाईल नेटवर्किंग पर काम किया जा रहा है। इस समस्या के निराकरण का भी वक्त आ चुका है। जवानों को उन्होंने कहा ग्रामीणों की सुरक्षा और उनकी जरूरतें प्राथमिकता होनी चहिए। ये लोग चंगुल में फंसे हुए है। माओवादियों के चंगुल से निकाल कर इनको बेहतर रास्ते पर लाना है। जहां से वे विकास पथ पर चलें।
कमल पोस्ट में स्थित है प्राकृतिक वॉच टॉवर
वॉच टॉवर भी खुद यहां कि प्रकृति ने फोर्स का दिया है। कमल पोस्ट कैंप उंची पहाड़ी पर स्थित है। इस पहाड़ी पर एक और टेकरी है। इस टेकरी पर जवानों ने लकड़ी का वॉच टॉवर तैयार किया है। इस टॉवर से पहाड़ों का कद भी छोटा दिखता है। इस टॉवर पर दो जवान तैनात होकर आस-पास के इलाके पर आसानी से निगरानी कर सकते हैं। जवानों की बात मानें तो, वे कहते है पहाडिय़ां भी माओवाद की विरोधी हो चुकी है। वे भी अब साथ नही देना चाहती है। इधर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने एक रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।
दो नालों को जोडऩे जोड़ा पर बनेगा पुल
2005 के बाद माओवादियों के कब्जे में आया अरनुपर-जगरगुंडा इलाका अब बहाली की कगार पर है। यह इलाका माओवादी नेता पापा राव का माना जाता है। कभी कोंडासवाली और जोड़ा नाला की पहाड़ी उनकी महफूज पनाहगाह थी। इन दोनों जगह फोर्स बैठ चुकी है। सलवा जुडूम के डेढ़ दशक बाद माओवादियों की जमीन पर खाकी का डेरा है। जोड़ा नाला पर पुल बनेगा। पहले भी इस नाले पर पुल नहीं था। बताया जाता है कि वाहन ऐसे ही निकलते थे। फोर्स के साए में ही इस पुल का निर्माण होगा। जोड़ा नाला पर समांतर पहाडियों से दो अलग झरनों का पानी आता है। जो महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर बराबर से दो नालों में बह रहा है। यह पानी शबरी नदी में मिलता है। इसलिए इसे जोड़ा नाला कहा जाता है।

Hindi News/ Dantewada / दक्षिण बस्तर के स्वर्ग में पहुंचने का रास्ता लगभग तैयार, आप जानना नहीं चाहेगें कि कहां है बस्तर में स्वर्ग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो