scriptजनताना सरकार कमेटी का लखटकिया अध्यक्ष चढ़ा पुलिस के हत्थे, परचेली इलाके में था सक्रिय | Police arrested 1 lakh prize naxali, jantana sarkar adhyaksh arest | Patrika News

जनताना सरकार कमेटी का लखटकिया अध्यक्ष चढ़ा पुलिस के हत्थे, परचेली इलाके में था सक्रिय

locationदंतेवाड़ाPublished: Nov 09, 2018 04:20:58 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

एक ओर बूबी ट्रैप में जवान हुआ जख्मी, दूसरी ओर जनताना सरकार कमेटी का लाख रूपए इनामी अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 

जनताना सरकार कमेटी अध्यक्ष

जनताना सरकार कमेटी का लखटकिया अध्यक्ष चढ़ा पुलिस के हत्थे, परचेली इलाके में था सक्रिय

दंतेवाड़ा. पुलिस ने जनतारा सरकार कमेटी के अध्यक्ष को पकडऩे में सफलता पाई है। इस नक्सली पर 1 लाख का इनाम घोषित था। कटेकल्याण थानाक्षेत्र से पुलिस ने इस नक्सली को किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के घोर माओवाद इलाके में स्थित कटेकल्याण थानाक्षेत्र के परचेली गांव में निकली सर्चिंग टीम ने एक जनताना सरकार कमेटी के अध्यक्ष को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, इस कमेटी अध्यक्ष पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। कटेकल्याण के परचेली इलाके में कई सालों से सक्रिय था यह माओवादी

मिल सकती है और जानकारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस जनताना सरकार कमेटी के अध्यक्ष से पूछताछ करने की बात कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि, पूछताछ में कई बातें भी सामने आ सकती है।

ये भी पढ़े
दंतेवाड़ा जिले से एक बुरी खबर आ रही है जहां एक सीआरपीएफ का जवान नक्सलियों के बनाए बूबी ट्रैप में फंस कर घायल हो गया है। सर्चिंग पर निकले जवानों में एक जवान इसमें पैर पड़ जाने से उसके पैरों में चोट आई है।

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थानाक्षेत्र के जंगलों में सीआरपीएफ की जवान सर्चिंग पर निकली थी तभी एक जवान का पैर बूबी ट्रैप में फंस गया और जवान का पैर बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना होने के बाद जवान को सर्चिंग पार्टी ने कैंप तक लाया। फिर उसे इलाज के लिए अरनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो